सरकारी AC के खेल में नप गए CMO साहब, नपा अध्यक्ष को नोटिस देने पर पद से हटाया

Aman Vaishnav | Jun 02, 2026, 16:32 IST
Share
mp bhind gohad municipality ac controversy cmo
mp bhind gohad municipality ac controversy cmo

मध्य प्रदेश के भिंड में एक AC को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और CMO के बीच के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब CMO महेश जाटव को पद से हटा दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भिंड में एक AC को लेकर अध्यक्ष और CMO के बीच तीखा विवाद शुरू हुआ था।
  • CMO ने नगर पालिका अध्यक्ष को बिना अनुमति अपने घर पर सरकारी AC लगवाने का नोटिस दिया था।
  • अध्यक्ष मंजू माहौर ने आरोपों को गलत बताया था।
  • विवाद बढ़ने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने CMO महेश जाटव को पद से हटा दिया है।
  • गोहद नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार अब भिंड नगर पालिका के CMO यशवंत वर्मा को सौंप दिया गया है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की गोहद नगर पालिका में एक एयर कंडीशनर यानी AC को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक बड़ा प्रशासनिक मुद्दा बन चुका है।

नगर पालिका अधिकारी महेश जाटव ने नगर पालिका अध्यक्ष को सरकारी AC घर ले जाने का नोटिस थमाया था। इसके बाद अधिकारी महेश जाटव को उनके पद से हटा दिया गया है।

कुछ दिनों पहले शुरू हुए इस विवाद ने अब स्थानीय राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है। हर कोई इस प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहा है।

bhind gohad municipality ac controversy
bhind gohad municipality ac controversy


कार्यालय का एसी घर ले गई नगर पालिका अध्यक्ष, CMO भड़के, कहा- तुरंत वापस करो

AC विवाद से कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

इस पूरे झगड़े की शुरुआत एक नोटिस से हुई। दरअसल गोहद नगर पालिका के तत्कालीन CMO महेश जाटव ने नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर को एक नोटिस जारी कर दिया था।

इस नोटिस में सीधे तौर पर आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष ने बिना किसी अनुमति के नगर पालिका कार्यालय का AC अपने घर पर लगवा लिया है।

नोटिस में लिखा था कि अध्यक्ष की इस हरकत से कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके साथ ही उन्हें आदेश दिया गया था कि वे इस सरकारी AC को तुरंत कार्यालय में वापस जमा करवाएं।

पूरे घटनाक्रम को एक नजर में समझें

मुख्य किरदारविवाद की वजहप्रशासनिक कार्रवाई
मंजू जगदीश माहौर (नगर पालिका अध्यक्ष)सरकारी AC को अपने घर पर बने कार्यालय में लगवाया।विवाद के बाद AC वापस किया।
महेश जाटव (तत्कालीन CMO)अध्यक्ष को नोटिस जारी कर AC वापस करने का निर्देश दिया।पद से हटा दिया गया (प्रभार वापस लिया)।
यशवंत वर्मा (CMO, भिंड)नया प्रभार दिया गया।गोहद नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार संभाला।

अध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत

जैसे ही यह नोटिस सोशल मीडिया में आया मामले ने तुरंत तूल पकड़ लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मंजू माहौर खुद सामने आईं। उन्होंने CMO के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

अध्यक्ष का कहना था कि वह AC लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। एसी कबाड़ की तरह था। उन्होंने जनता के काम को बेहतर तरीके से करने के लिए अपने खुद के पैसों से उस AC को ठीक करवाया।

इसके बाद उन्होंने उसे अपने घर में बने कार्यालय में लगवा लिया ताकि वहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो। हालांकि विवाद को बढ़ता देख अध्यक्ष ने वह AC नगर पालिका को वापस भी लौटा दिया था।

पहले से ही चल रही थी आपसी खींचतान

जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष और CMO के बीच यह पहली लड़ाई नहीं थी। दोनों के बीच पिछले काफी समय से अंदरूनी खींचतान चल रही थी।

दोनों अधिकारियों के बीच तालमेल की भारी कमी थी। इस AC वाले मामले ने आग में घी डालने का काम किया। इससे यह आपसी मतभेद खुलकर सबके सामने आ गया।

सरकार ने लिया एक्शन, CMO महेश जाटव हटाए गए

इस पूरे ड्रामे के बाद भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस मामले में कदम उठाया। विभाग ने एक सरकारी आदेश जारी किया।

इस आदेश में CMO महेश जाटव को गोहद नगर पालिका के प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। अब गोहद नगर पालिका के कामकाज को संभालने के लिए भिंड नगर पालिका के CMO यशवंत वर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज

भोपाल में सैफ अली खान की संपत्ति पर संकट, पाकिस्तान कनेक्शन खोल रहा पुराना इतिहास

एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़

Tags:
  • नगरीय प्रशासन विभाग
  • भिंड
  • नगर पालिका अध्यक्ष
  • CMO
  • AC
  • नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच