MP News: प्यार में हेड कांस्टेबल ने पार की सारी हदें, प्रेमिका के पति को कर लिया किडनैप
Rohit Sahu | Mar 19, 2025, 15:42 IST
bhind hed constable
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। प्रेम संबंधों के चलते हेड कांस्टेबल ने महिला के पति को अगवा कर धमकाया।
मध्य प्रदेश में अब पुलिसवाले ही क्राइम करने लगे हैं। ताजा मामला भिंड जिले से सामने आया है। जहां एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मिलकर अपनी कथित प्रमेका के पति का अपहरण कर लिया। हेड कांस्टेबल ने महिला के पति को अगवा कर धमकाया और मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया। जांच के बाद भिंड एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
महिला ने प्रॉपर्टी निवेश के बहाने अजय से बातचीत शुरू की, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि वे मथुरा घूमने गए और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। महिला ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद ये बात उसके पति को पता चल गई और महिला का उसके पति के साथ विवाद हुआ।
विवाद के बाद महिला मायके चली गई वहीं उसका मोबाइल उसके पति के पास रह गया। जब उसने फोन खंगाला तो वह हैरान रह गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी की तस्वीरें किसी अन्य व्यक्ति (अजय राजपूत) के साथ थीं। उसने तुरंत यह जानकारी अपने ससुरालवालों को दी और इस बारे में अपनी पत्नी से भी सवाल किया। पत्नी ने यह बात अपने प्रेमी यानी कांस्टेबल को बताई।
पत्नी से मामला उजागर होने के बाद, महिला ने इसकी जानकारी अजय राजपूत को दी। अजय ने अपने साथी कांस्टेबल सूरज और कुलदीप के साथ मिलकर महिला के पति का अपहरण करने की योजना बनाई। महिला का पति मुरैना जिले के पोरसा इलाके में अपने काम से गया हुआ था। अजय को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन कार में बैठाया और अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे धमकाया और मोबाइल से सारा डेटा डिलीट कर दिया और उसे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: आगर में सनसनीखेज मामला, बहन चीखती रही, मासूम का अपहरण कर बोलेरो से भागे आरोपी
अपहरण की घटना के बाद पीड़ित ने चंबल आईजी से शिकायत की। मामले की जांच हुई और घटनाक्रम सत्य पाया गया। इसके बाद भिंड एसपी असित यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल अजय राजपूत और उसके साथी सूरज को सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर किडनैपिंग केस: अपहरणकर्ताओं का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में गोली मारकर पकड़ा
क्या है पूरा मामला
भिंड जिले के रौन थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अजय राजपूत ने अपने साथी कांस्टेबल सूरज के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। इस घटना में एक तीसरा आरोपी कुलदीप भी शामिल था। दरअसल कुछ समय पहले, हेड कांस्टेबल अजय राजपूत को ग्वालियर के एक बिल्डर के कॉल सेंटर से एक महिला का फोन आया था।
पति के हाथ लगा सबूत
हेड कांस्टेबल ने रच डाली साजिश
यह भी पढ़ें: आगर में सनसनीखेज मामला, बहन चीखती रही, मासूम का अपहरण कर बोलेरो से भागे आरोपी
शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
यह भी पढ़ें: ग्वालियर किडनैपिंग केस: अपहरणकर्ताओं का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में गोली मारकर पकड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava