शहीद की बहन-बेटी की शादी में अब इतनी राशि देगी मध्य प्रदेश सरकार

Vikram Jain | Oct 20, 2024, 18:32 IST
Share
MP Bhopal CM Mohan Yadav announcement for the families of martyrs
MP Bhopal CM Mohan Yadav announcement for the families of martyrs

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहीदों के बहन और बेटियों की शादी में दी जाने वाली राशि मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ा दी है। साथ ही अब शहीद की पत्नी के साथ माता-पिता को भी आधी सम्मान निधि मिलेगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। रविवार को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब शहीदों के बहन और बेटियों की शादी में मध्य प्रदेश सरकार 15 हजार रुपए की बजाय 51 हजार रुपए की सहायता राशि देगी। साथ ही मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए की जा रही है। साथ ही उन्होंने सैनिको, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजन के लिए अन्य लाभ देने का भी ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा का पूर्व सैनिकों और उनके परिवार ने तालियों से स्वागत किया।

शहीद की पत्नी और परिजन के लिए बड़ा ऐलान

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं, परिजन के लिए कई बडे़ ऐलान किए। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शहीद के परिवार को दी जाने वाली सम्मान निधि की एकमुश्त राशि में कठिनाई ध्यान में आई थी कि परिवार में वारिस के नाते से कानूनन ये माना जाता था कि पत्नी के अलावा और किसी को यह सहायता राशि नहीं दे सकते। अब सरकार ने इसमें संशोधन कर किया कि आधी राशि पत्नी को देंगे और आधी माता- पिता को दी जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि घर में जवान बेटी होती है, उसकी दोबारा शादी करना हो, इस तरह और भी कई कारण होते हैं। इसलिए संशोधन किया गया है।

सैनिकों ने किया युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

दरअसल, बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में 6 सालों के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस दौरान सैनिकों के करतब देखकर सीएम ने जवानों की तारीफ की। कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। साथ ही बड़ी संख्या में सेना के जवान और अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को उपहार भेंटकर प्रणाम किया।

सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, सीएम मोहन के निर्देश

ये नरेंद्र मोदी का समय है....

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेना की ताकत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की तारिफ करते हुए पुरानी सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएन ने कहा कि देश में वर्तमान में नेतृत्व और क्षमताओं को लेकर परिपक्वता के आधार पर कई सीनियर नेता थे। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस ढंग से अपने इस दौर को संभाला। किस प्रकार से सेना का और देश का मनोबल ऊंचा रखने के लिए वे काम कर रहे हैं। भारत वर्तमान में इतना मजबूत है तो उसकी सबसे बड़ा कारण हमारे सैनिकों का अनुशासनबद्ध रहते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। दुश्मन आंख दिखाए तो घर में घुसकर मारना ये नरेंद्र मोदी का समय है। हमारे यहां एक समय वह था जमाना जब रिटायर पोत को टिप टॉप कर अपनी सेना में लगा लेते थे, लेकिन अब नवीनतम टेक्नोलॉजी से युक्त कोई हथियार या पोत आता है तो उसे सेना को समर्पित करते हैं।

इस खबर से संबंधित 5 FAQ

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए क्या ऐलान किया है?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि शहीदों की बहन और बेटियों की शादी के लिए मध्य प्रदेश सरकार अब 15,000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये की सहायता राशि देगी। इसके अलावा, शहीद की मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जा रहा है।
  2. म्मान निधि की राशि वितरण में क्या बदलाव किया गया है?
    अब सम्मान निधि की राशि का वितरण शहीद की पत्नी के अलावा उसके माता-पिता के बीच भी किया जाएगा। आधी राशि पत्नी को और आधी माता-पिता को दी जाएगी, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस सहायता का लाभ मिल सके।
  3. कार्यक्रम में सैनिकों ने क्या प्रदर्शन किया?
    कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके करतब और युद्ध कौशल को देखकर मुख्यमंत्री ने जवानों की तारीफ की और उनकी बहादुरी की सराहना की।
  4. कार्यक्रम का आयोजन कहां और कब किया गया था?
    यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित किया गया था। इसे छह साल के बाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान, अधिकारी, और शहीदों के परिजन शामिल हुए।
  5. मुख्यमंत्री ने सेना और केंद्र सरकार की किस प्रकार प्रशंसा की?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल ऊंचा रखने और देश को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अब सेना को नवीनतम तकनीक से लैस हथियार और पोत मिल रहे हैं, जो देश की सुरक्षा को और भी अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इस

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए क्या ऐलान किया है?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि शहीदों की बहन और बेटियों की शादी के लिए मध्य प्रदेश सरकार अब 15,000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये की सहायता राशि देगी। इसके अलावा, शहीद की मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जा रहा है।
  2. सम्मान निधि की राशि वितरण में क्या बदलाव किया गया है?
    अब सम्मान निधि की राशि का वितरण शहीद की पत्नी के अलावा उसके माता-पिता के बीच भी किया जाएगा। आधी राशि पत्नी को और आधी माता-पिता को दी जाएगी, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस सहायता का लाभ मिल सके।
  3. कार्यक्रम में सैनिकों ने क्या प्रदर्शन किया?
    कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके करतब और युद्ध कौशल को देखकर मुख्यमंत्री ने जवानों की तारीफ की और उनकी बहादुरी की सराहना की।
  4. कार्यक्रम का आयोजन कहां और कब किया गया था?
    यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित किया गया था। इसे छह साल के बाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान, अधिकारी, और शहीदों के परिजन शामिल हुए।
  5. मुख्यमंत्री ने सेना और केंद्र सरकार की किस प्रकार प्रशंसा की?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल ऊंचा रखने और देश को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अब सेना को नवीनतम तकनीक से लैस हथियार और पोत मिल रहे हैं, जो देश की सुरक्षा को और भी अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं।


Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय सेना
  • शहीद
  • बैरागढ़
  • भूतपूर्व सैनिक
  • सम्मान निधि
दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैलेंस देखा तो उड़ गए होश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दस हजार सैलरी वाले युवक के खाते में दिखे एक लाख करोड़, बैलेंस देखा तो उड़ गए होश
शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी

By Arohi Raj

शिवपुरी के एक ही बैंक में दूसरी बार लूट की कोशिश, नकाबपोश दो बदमाश बैंक में घुसे, पिस्टल दिखाकर मांगा कैश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जांच जारी
भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा

By Manya Jain

भाजपा कार्यालय में लगेगा मंत्रियों का दरबार, 14 दिन सुनेंगे कार्यकर्ताओं की शिकायतें, जानें किस दिन कौन आएगा
एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद

By Aman Vaishnav

एमपी में साइबर ठगी रोकने 51 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बनेगा 65 सीटों वाला कॉल सेंटर, शिकायत मिलते ही तुरंत मिलेगी मदद
असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार

By Aman Vaishnav

असली बोतलों में जहर भरकर गांवों में करते थे सप्लाई, देवास शराब कांड पर ग्रामीण बोले- 40 साल से चल रहा था अवैध कारोबार
गैस की किल्लत या मुनाफाखोरी का खेल? घरेलू सिलेंडर के लिए मारामारी, बाजार में महंगे-छोटे सिलेंडर भरपूर

By Aman Vaishnav

गैस की किल्लत या मुनाफाखोरी का खेल? घरेलू सिलेंडर के लिए मारामारी, बाजार में महंगे-छोटे सिलेंडर भरपूर
आज इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर और नरसिंहपुर का भी करेंगे दौरा

By Aman Vaishnav

आज इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर और नरसिंहपुर का भी करेंगे दौरा