शहीद की बहन-बेटी की शादी में अब इतनी राशि देगी मध्य प्रदेश सरकार
Vikram Jain | Oct 20, 2024, 18:32 IST
MP Bhopal CM Mohan Yadav announcement for the families of martyrs
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहीदों के बहन और बेटियों की शादी में दी जाने वाली राशि मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ा दी है। साथ ही अब शहीद की पत्नी के साथ माता-पिता को भी आधी सम्मान निधि मिलेगी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। रविवार को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब शहीदों के बहन और बेटियों की शादी में मध्य प्रदेश सरकार 15 हजार रुपए की बजाय 51 हजार रुपए की सहायता राशि देगी। साथ ही मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए की जा रही है। साथ ही उन्होंने सैनिको, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजन के लिए अन्य लाभ देने का भी ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा का पूर्व सैनिकों और उनके परिवार ने तालियों से स्वागत किया।
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं, परिजन के लिए कई बडे़ ऐलान किए। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शहीद के परिवार को दी जाने वाली सम्मान निधि की एकमुश्त राशि में कठिनाई ध्यान में आई थी कि परिवार में वारिस के नाते से कानूनन ये माना जाता था कि पत्नी के अलावा और किसी को यह सहायता राशि नहीं दे सकते। अब सरकार ने इसमें संशोधन कर किया कि आधी राशि पत्नी को देंगे और आधी माता- पिता को दी जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि घर में जवान बेटी होती है, उसकी दोबारा शादी करना हो, इस तरह और भी कई कारण होते हैं। इसलिए संशोधन किया गया है।
दरअसल, बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में 6 सालों के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस दौरान सैनिकों के करतब देखकर सीएम ने जवानों की तारीफ की। कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। साथ ही बड़ी संख्या में सेना के जवान और अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों को उपहार भेंटकर प्रणाम किया।
सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, सीएम मोहन के निर्देश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सेना की ताकत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की तारिफ करते हुए पुरानी सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएन ने कहा कि देश में वर्तमान में नेतृत्व और क्षमताओं को लेकर परिपक्वता के आधार पर कई सीनियर नेता थे। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस ढंग से अपने इस दौर को संभाला। किस प्रकार से सेना का और देश का मनोबल ऊंचा रखने के लिए वे काम कर रहे हैं। भारत वर्तमान में इतना मजबूत है तो उसकी सबसे बड़ा कारण हमारे सैनिकों का अनुशासनबद्ध रहते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। दुश्मन आंख दिखाए तो घर में घुसकर मारना ये नरेंद्र मोदी का समय है। हमारे यहां एक समय वह था जमाना जब रिटायर पोत को टिप टॉप कर अपनी सेना में लगा लेते थे, लेकिन अब नवीनतम टेक्नोलॉजी से युक्त कोई हथियार या पोत आता है तो उसे सेना को समर्पित करते हैं।
शहीद की पत्नी और परिजन के लिए बड़ा ऐलान
शहीदों के परिजन एवं हमारे वीर जवानों के हित में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं : CM@DrMohanYadav51#Bhopal #MadhyaPradesh #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/0Xx1nFCIc2
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 20, 2024
सैनिकों ने किया युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन
सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, सीएम मोहन के निर्देश
ये नरेंद्र मोदी का समय है....
इस खबर से संबंधित 5 FAQ
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए क्या ऐलान किया है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि शहीदों की बहन और बेटियों की शादी के लिए मध्य प्रदेश सरकार अब 15,000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये की सहायता राशि देगी। इसके अलावा, शहीद की मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जा रहा है। - म्मान निधि की राशि वितरण में क्या बदलाव किया गया है?
अब सम्मान निधि की राशि का वितरण शहीद की पत्नी के अलावा उसके माता-पिता के बीच भी किया जाएगा। आधी राशि पत्नी को और आधी माता-पिता को दी जाएगी, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस सहायता का लाभ मिल सके। - कार्यक्रम में सैनिकों ने क्या प्रदर्शन किया?
कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके करतब और युद्ध कौशल को देखकर मुख्यमंत्री ने जवानों की तारीफ की और उनकी बहादुरी की सराहना की। - कार्यक्रम का आयोजन कहां और कब किया गया था?
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित किया गया था। इसे छह साल के बाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान, अधिकारी, और शहीदों के परिजन शामिल हुए। - मुख्यमंत्री ने सेना और केंद्र सरकार की किस प्रकार प्रशंसा की?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल ऊंचा रखने और देश को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अब सेना को नवीनतम तकनीक से लैस हथियार और पोत मिल रहे हैं, जो देश की सुरक्षा को और भी अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इस
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीदों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए क्या ऐलान किया है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि शहीदों की बहन और बेटियों की शादी के लिए मध्य प्रदेश सरकार अब 15,000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये की सहायता राशि देगी। इसके अलावा, शहीद की मां को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जा रहा है। - सम्मान निधि की राशि वितरण में क्या बदलाव किया गया है?
अब सम्मान निधि की राशि का वितरण शहीद की पत्नी के अलावा उसके माता-पिता के बीच भी किया जाएगा। आधी राशि पत्नी को और आधी माता-पिता को दी जाएगी, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस सहायता का लाभ मिल सके। - कार्यक्रम में सैनिकों ने क्या प्रदर्शन किया?
कार्यक्रम में 102 इंजीनियर रेजिमेंट के जवानों ने युद्ध शैलियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उनके करतब और युद्ध कौशल को देखकर मुख्यमंत्री ने जवानों की तारीफ की और उनकी बहादुरी की सराहना की। - कार्यक्रम का आयोजन कहां और कब किया गया था?
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के बैरागढ़ स्थित थ्री EME सेंटर में आयोजित किया गया था। इसे छह साल के बाद आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेना के जवान, अधिकारी, और शहीदों के परिजन शामिल हुए। - मुख्यमंत्री ने सेना और केंद्र सरकार की किस प्रकार प्रशंसा की?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मनोबल ऊंचा रखने और देश को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अब सेना को नवीनतम तकनीक से लैस हथियार और पोत मिल रहे हैं, जो देश की सुरक्षा को और भी अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj