MP : बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री तोमर का नया फरमान , अधिकारियों को दिया ये आदेश
Vikram Jain | Jul 15, 2024, 19:09 IST
MP Bhopal electricity problem Minister Pradyuman Singh Tomar order
हमेशा अपने कामों से चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक फिर सुर्खियों में है। इस बार ऊर्जा मंत्री तोमर ने बिजली की समस्या को लेकर अधिकारियों के लिए फरमान जारी किया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिए फरमान जारी किया है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों से बिजली उपभोक्ताओं से जनसंवाद करने और फीडबैक लेने का आदेश दिया है। जिसको लेकर विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा है कि विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारी रोज 5-5 बिजली उपभोक्ताओं से बात करें। विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ता संतुष्टि से संबंधित फीडबैक लें। मंत्री तोमर ने आगे कहा कि किसी भी हालत में संवादहीनता नहीं होना चाहिए। विद्युत वितरण केंद्र, जोन, संभाग स्तर पर प्रतिदिन बिजली उपभोक्ताओं से जनसंवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि वह खुद भी उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, प्रबंध संचालक और मुख्य अभियंता भी प्रतिदिन कुछ उपभोक्ताओं से चर्चा कर उपभोक्ता संतुष्टि पर फीडबैक लेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... जीतू पटवारी पर सेटलमेंट की राजनीति करने का आरोप , व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौरड़िया ने कहा- अक्षय बम के साथ भी है उनकी मिलीभगत
तोमर ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 75 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। ये सभी तीन बिजली कंपनियों पूर्व, पश्चिम और मध्य क्षेत्र की कंपनियों से जुड़े हैं। बिजली का आपूर्ति प्रभावित होने से सबसे ज्यादा असर घरेलू उपभोक्ताओं को होता है। इसलिए उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क बनाना जरूरी है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में रोज कहीं ना नहीं बिजली के तार टूटने और खराब होने की समस्या आती रहती है। बिजली से जुड़ी समस्या से जनता परेशान हैं। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को आदेश दिया है।
रोज 5-5 बिजली उपभोक्ताओं से बात करें अधिकारी
ये खबर भी पढ़ें... जीतू पटवारी पर सेटलमेंट की राजनीति करने का आरोप , व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौरड़िया ने कहा- अक्षय बम के साथ भी है उनकी मिलीभगत
उपभोक्ताओं से संपर्क बनाना जरूरी
बता दें कि मध्य प्रदेश में रोज कहीं ना नहीं बिजली के तार टूटने और खराब होने की समस्या आती रहती है। बिजली से जुड़ी समस्या से जनता परेशान हैं। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को आदेश दिया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari