फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 6 ट्रेनें कैंसिल, 2 का रूट डायवर्ट

Vikram Jain | Nov 29, 2024, 20:58 IST
Share
MP Bhopal Many trains canceled due to work at Patharia Railway Station
MP Bhopal Many trains canceled due to work at Patharia Railway Station

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने बीना-कटनी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया है।

BHOPAL. अगर आप बीना-कटनी रेल रूट की ट्रेनों में यात्रा करने वाले है या यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरूरी खबर है। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने बीना-कटनी रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल (Cancelled) करने फैसला लिया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट (Route Diverted) किए हैं। रेलवे ने यह फैसला जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण के चलते होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग के कार्य चलते लिया है।

पथरिया रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम

दरअसल, अधोसंरचना विकास कार्य के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में पथरिया रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों कई ट्रेनों को निरस्त और कुछ के रूट डायवर्ट किए हैं। साथ ही एनआई कार्य के दौरान पथरिया रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा।

रेल्वे ने 6 ट्रेनों को किया कैंसिल

  1. गाड़ी संख्या 06603 - बीना से कटनी मुड़वारा (1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक कैंसिल)
  2. गाड़ी संख्या 06604 - कटनी मुड़वारा से बीना (1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक कैंसिल)
  3. गाड़ी संख्या 01885 - बीना से दमोह (30 नवंबर से 7 दिसंबर तक कैंसिल)
  4. गाड़ी संख्या 01886 - दमोह से बीना (1 से 8 दिसंबर तक कैंसिल)
  5. गाड़ी संख्या 18235 - भोपाल से बिलासपुर एक्सप्रेस (3 से 7 दिसंबर तक कैंसिल)
  6. गाड़ी संख्या 18236 - बिलासपुर से भोपाल एक्सप्रेस (1 से 5 दिसंबर तक कैंसिल)

ट्रेनों का रूट डायवर्ट

  • गाड़ी संख्या 11466 - जबलपुर से वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (2 और 6 दिसंबर 2024 को रूट डायवर्ट, यह ट्रेन जबलपुर-इटारसी-भोपाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।)
  • गाड़ी संख्या 11465 - वेरावल से जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (30 नवंबर और 2 दिसंबर 2024 को रूट डायवर्ट, यह ट्रेन भोपाल-इटारसी-जबलपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।)

    1 से 7 दिसंबर पथरिया में नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें

    • गाड़ी संख्या 18477/18478 - पूरी-योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 12185/12186 - रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 22181/22182 - जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 22161/22162 - भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 11703/11704 - रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 11071/11072 - एलएलटी-बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 22911/22912 - इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप)
    • गाड़ी संख्या 13025/13026 - हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में 01-01 ट्रिप)
    इन ट्रेनों का पथरिया में 1 से 7 दिसंबर के दौरान कोई स्टॉप नहीं होगा।

    रेलवे ने यात्रियों ने किया अनुरोध

    रेलवे ने असुविधा को लेकर खेद जताते हुए यात्रियों ने अनुरोध किया है कि यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करने के बाद यात्रा प्रारंभ करें।

    thesootr links

    द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    Tags:
    • भोपाल न्यूज
    • railway news
    • रेलवे न्यूज
    • मध्य प्रदेश
    • Bhopal Railway News
    • भोपाल रेलवे न्यूज
    • इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग का काम
    • जबलपुर रेलवे न्यूज
    • भोपाल रेल मंडल
    • कई ट्रेनें कैंसिल
    • पश्चिम मध्य रेल
    • पथरिया रेलवे स्टेशन
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती