MP Budget 2024 : कमलनाथ ने बजट से पहले सरकार को याद दिलाया उनका वादा , जानें क्या बोले पूर्व सीएम
Vikram Jain | Jun 29, 2024, 16:55 IST
MP Bhopal Monsoon Session 2024 Kamal Nath targets BJP government
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू हो रहा है। मोहन सरकार 3 जुलाई को बजट पेश करेगी। विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। मानसून सत्र से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है।
BHOPAL. लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर सत्ता और विपक्ष आमने सामने होंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। मानसून सत्र में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के तेवर देखते हुए पहले ही दिन हंगामे के आसार लग रहे हैं।
इस सत्र में मोहन सरकार 2024-25 के लिए 3 जुलाई को बजट पेश करेगी। यह बजट साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का होने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर हमला बोला है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए सरकार से कहा कि जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा।
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार शीघ्र ही अपना बजट पेश करने वाली है। मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि बजट में उन घोषणाओं के लिए अवश्य प्रावधान कर लें जो उन्होंने विधानसभा चुनाव में की थीं।
किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल।
किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल।
लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हजार रुपया।
घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह सब वह वादे हैं जिन पर भरोसा करके जनता ने बीजेपी की सरकार बनाई है। लेकिन सरकार बनने के बाद से बीजेपी इन मुद्दों के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, RTO की जांच चौकियां बंद करने के आदेश
ये खबर भी पढ़ें...सरकार शुरू कर रही सिविल सर्विस की Free कोचिंग, जुलाई से होगी शुरू
बता दें कि एक जुलाई से शुरू हो रहा विधानसभा का मानसून सत्र (mp vidhan sabha monsoon session 2024) शुरू हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने 19 जुलाई तक चलने वाले सत्र के लिए कार्यवाही विधेयक पेश करने और प्रश्नोत्तर काल के समय की सूची विधायकों के लिए जारी कर दी है। विधानसभा सचिवालय ने विभागवार शेड्यूल जारी कर सरकार को सूचना भेज दी है। सत्र के पहले दिन और दूसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के बाद शासकीय कार्य होंगे। जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई को एमपी सरकार का बजट पेश होगा।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में 11 साल बाद होंगे सहकारिता चुनाव, बीजेपी कांग्रेस बना रहे मास्टर प्लान
ये खबर भी पढ़ें... प्रदीप जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए बोले विवेक तन्खा- व्यापम की तरह NTA भी हो भंग
3 जुलाई को बजट पेश करेगी सरकार
कमलनाथ ने याद दिलाए चुनावी वादें
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा।
मध्य प्रदेश सरकार शीघ्र ही अपना बजट पेश करने वाली है। मैं मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को याद दिलाना चाहता हूँ कि बजट में उन घोषणाओं के लिए अवश्य प्रावधान कर लें जो उन्होंने विधानसभा चुनाव में की थीं।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था:…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 29, 2024
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था
किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल।
लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हजार रुपया।
घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि यह सब वह वादे हैं जिन पर भरोसा करके जनता ने बीजेपी की सरकार बनाई है। लेकिन सरकार बनने के बाद से बीजेपी इन मुद्दों के बारे में कोई चर्चा नहीं कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, RTO की जांच चौकियां बंद करने के आदेश
ये खबर भी पढ़ें...सरकार शुरू कर रही सिविल सर्विस की Free कोचिंग, जुलाई से होगी शुरू
विभागवार शेड्यूल जारी
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में 11 साल बाद होंगे सहकारिता चुनाव, बीजेपी कांग्रेस बना रहे मास्टर प्लान
ये खबर भी पढ़ें... प्रदीप जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए बोले विवेक तन्खा- व्यापम की तरह NTA भी हो भंग
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA