MP में पीएम आवास में चल रही शराब दुकान, आबकारी विभाग ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

Vikram Jain | Jul 19, 2024, 11:40 IST
Share
MP Bhopal Raisen Excise Department Liquor shop PM residence
MP Bhopal Raisen Excise Department Liquor shop PM residence

रायसेन में आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी करते हुए मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खुलवा दी। इतना ही नहीं विभाग ने पीएम आवास में शराब दुकान खोलने के लिए लाइसेंस भी दे दिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के रायसेन में आबकारी विभाग का गजब कारनामा देखने को मिला है। यहां आबकारी विभाग ने नियमों को अनदेखी करते हुए पीएम आवास योजना के तहत बने मकान में शराब की दुकान खुलवा दी। हैरान करने वाला यह मामला रायसेन से सागर जाने वाले मेन रोड पर ग्राम पंचायत पठारी का है।

पीएम आवास में खुलवाई शराब की दुकान

आपको बता दे कि बेघरों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। आबकारी विभाग ने नियमों का उलंघ्घन कर पीएम आवास में ही शराब का ठेका खुलवा दिया। विभाग की करतूत उजागर होने पर हड़कंप मच गया। पीएम आवास में शराब दुकान खोलने का लाइसेंस बकायदा आबकारी विभाग की तरफ से जारी किया गया।

जानें क्या है नियम

शराब की दुकान संचालित करने के लिए सड़क सुरक्षा नीति के तहत शराब दुकानों के लाइसेंस हाईवे से 100 मीटर दूर बनाने का प्रावधान है। यदि किसी भी जगह इस नियम का उल्लंघन होता है, तो उन दुकानों को हटाने का प्रावधान है। इसके साथ ही हाईवे के पास कितनी जगह खाली रखना है ये लोक निर्माण विभाग तय करता है। इन सभी नियमों के बाद भी आबकारी विभाग ने पीएम आवास में शराब दुकान खोलने की परमिशन दे दी।

ये खबर भी पढ़ें... ऐसे चल रहा भोपाल में धर्मांतरण का खेल

सरकारी नियमों की उड़ाई धज्जियां

जिला मुख्यालय से सागर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आबकारी विभाग ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए सोम कंपनी की शराब दुकान खुलवा दी। इतना ही नहीं बल्कि जिस भवन में वह शराब की दुकान खुलवाई है। वह एक पीएम आवास के तहत बनवाया गया घर है। पहले शराब नीतियों की अनदेखी उसके बाद शराब की दुकान भी सरकारी आवास में ही इसकी दुकान खुलवा दी। पीएम आवास के तहत बनवाए कमरे में शराब की दुकान होना गैर कानूनी है। अब आबकारी विभाग जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • रायसेन न्यूज
  • रायसेन में शराब दुकान का मामला
  • पीएम आवास में शराब की दुकान
  • आबकारी विभाग की लापरवाही
  • रायसेन आबकारी विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा