MP : शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं, सड़क से ऑफिस तक दंडवत होकर SDM तक पहुंचा किसान

Vikram Jain | Jul 23, 2024, 20:18 IST
Share
MP Bhopal Seoni farmer reached SDM office prostration
MP Bhopal Seoni farmer reached SDM office prostration

मध्‍य प्रदेश के सिवनी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान सड़क पर दंडवत करता हुआ एसडीएम ऑफिस पहुंचा। जमीन मामले में न्याय नहीं मिलने से परेशान किसान शिकायत लेकर पहुंचा था।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी से हैरान करने तस्वीरें सामने आई हैं। यहां घंसौर ब्लॉक में एक किसान जमीन के विवाद में न्याय पाने के लिए दंडवत करता हुआ एसडीएम ऑफिस तक पहुंचा। जमीन के कब्जे के मामले में न्याय नहीं मिलने पर किसान सड़क से पेट के बल लेटकर दंडवत करते हुए ऑफिस पहुंचा। इस दौरान साहब से मिलकर मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

कई बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

किसान थम्मन साहू के अनुसार साल 2020 में गांव के दो लोगों ने उसकी जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इस मामले को लेकर तहसीलदार, पुलिस से लेकर एसडीएम तक से शिकायत की लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। जिससे परेशान होकर पेट के बल लेटकर एसडीएम ऑफिस पहुंचा है।

पीड़ित किसान ने बताई समस्या

पीड़ित किसान थम्मन साहू ने बताया कि मामला 2020 का लॉकडाउन के समय का है। जब चार आदमी इकट्ठे नहीं बैठ सकते थे, इस दौरान दो भाइयों ने रात-दिन में बाउंड्री वॉल बना दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, एसडीएम-तहसील ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पटवारी-तहसीलदार गए, लेकिन जहां का विवाद है, वहां नहीं नापते हैं, आनाकानी करते हैं।

अब एसडीएम से मुलाकात के बाद किसान का कहना है कि साहब ने अगले महीने की 7 तारीख को बुलाया है और न्याय देने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें... स्कूल में छात्र ने पढ़ा संस्कृत का श्लोक, प्रिंसिपल ने कहा- शायरी यहां नहीं चलेगी, ABVP ने किया हंगामा

मंदसौर के बाद सिवनी में किसान का मामला

बता दें कि कुछ दिन पहले एमपी के ही मंदसौर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक परेशान किसान शिकायत लेकर लोट करते हुए जनसुनवाई में पहुंचा था। यहां बुजुर्ग किसान जमीन के विवाद में न्याय नहीं मिलने पर कलेक्टर ऑफिस लोट लगाई थी। अब सिवनी से भी ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सिवनी न्यूज
  • दंडवत कर एसडीएम ऑफिस पहुंचा किसान
  • SDM से लगाई न्याय की गुहार
  • सिवनी में किसान का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा