MP में अधिकारी ने पटवारी को जड़ा थप्पड़ , FIR दर्ज , जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 22, 2024, 23:23 IST
Share
MP Bhopal Tehsildar Veersingh Awasya slapped Patwari  Kailash Dabar 
MP Bhopal Tehsildar Veersingh Awasya slapped Patwari  Kailash Dabar 

मध्‍य प्रदेश में नाराज अधिकारी ने पटवारी को थप्पड़ मार दिया। मामले में तहसीलदार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दतिया ग्रामीण में पदस्थ तहसीलदार वीरसिंह अवास्या निजी जमीन के बंटवारे के काम से अलीराजपुर में गृहगाम पहुंचे थे। जानें क्या है पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक अधिकारी ने अलीराजपुर जिले में पटवारी को थप्पड़ जड़ दिया। मामले में पटवारी ने दतिया ग्रामीण के तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पटवारी ने तहसीलदार पर अभद्रता करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। अब मामले को पटवारियों ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

तहसीलदार के गृहग्राम की घटना

पूरी घटना अलीराजपुर में तहसीलदार के गृहग्राम आमला बतखगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। पटवारी कैलाश डाबर ने दतिया ग्रामीण तहसील के तहसीलदार वीरसिंह अवास्या के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बतखगढ़ थाना में तहसीलदार वीरसिंह अवास्या पर मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में नर्सिंग अनियमितता पर एक्शन में मोहन सरकार , अब निरीक्षण करने वालों पर होगी कार्रवाई

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार तहसीलदार वीरसिंह अवास्या 19 जून को अपने सरकारी वाहन से दतिया से अलीराजपुर पहुंचे थे। तहसीलदार अपनी निजी जमीन के बंटवारे के लिए गए हुए थे। यहां सोण्डवा तहसीलदार ने हल्का नंबर 133 के पटवारी कैलाश डाबर को बंटवारा करने के लिए ग्राम कोसारिया के आमला में भेजा था। पटवारी कैलाश डाबर के मुताबिक वह दूसरे पक्ष के लोगों का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान जमीन के सहखातेदार वीरसिंह अवास्या (तहसीलदार) ने नाराजगी जताते हुए उनसे अभद्रता और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी , एसडीएम ने किया निलंबित

हाथ मिलाने को लेकर नाराज हुए तहसीलदार

बताया जा रहा है पटवारी कैलाश डाबर तहसीलदार से हाथ मिलाने के लिए बढ़े थे जिससे वे नाराज हो उठे। इसके बाद पटवारी ने खुद को बचाया और बतखगढ़ थाने पहुंचकर तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तहसीलदार वीरसिंह अवास्या दतिया ग्रामीण में पदस्थ हैं। इस मामले में अन्य पटवारियों ने भी तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में भगवान राम और कृष्ण को पढ़ाए जाने पर सियासत , दिग्विजय सिंह बोले- जीसस और मोहम्मद पर शिक्षा क्यों नहीं?

ये खबर भी पढ़ें... नारायणा स्कूल पर प्रशासन का छापा , बेच रहा खुद की छापी कॉपी-किताबें , यूनिफार्म खरीदी के लिए कर रहा मजबूर

अधिकारी ने पटवारी को जड़ा थप्पड़, दतिया के तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर, तहसीलदार वीरसिंह अवास्या, Tehsildar Veersingh Awasya, Patwari Kailash Dabar, पटवारी कैलाश डाबर, दतिया न्यूज, अलीराजपुर न्यूज

Tags:
  • दतिया न्यूज
  • अधिकारी ने पटवारी को जड़ा थप्पड़
  • दतिया के तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर
  • तहसीलदार वीरसिंह अवास्या
  • Tehsildar Veersingh Awasya
  • Patwari  Kailash Dabar
  • पटवारी कैलाश डाबर
  • अलीराजपुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई