Railways news : यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने अब इन ट्रेनों को किया कैंसिल
Vikram Jain | Jul 10, 2024, 20:19 IST
MP Bhopal West Central Railway Train Cancel News newsssss
रेलवे में भोपाल से जाने वाली 2 ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से सिंगरौली और सिंगरौली से भोपाल एक्सप्रेस का एक और फेरा निरस्त किया है।
BHOPAL. ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इस मानसून में अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक कर लें। क्योंकि आपकी ट्रेन कैंसिल भी हो सकती है। रेलवे ने 2 गाड़ियों कैंसिल किया हैं। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से सिंगरौली और सिंगरौली से भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनों का एक और फेरा निरस्त किया है। ये ट्रेनें 12 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।
रेलवे ने ट्रेनों का एक-एक ट्रिप और कैंसिल करने का फैसला लिया। यह फैसला नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया है। रेलवे के मुताबिक हजरत निजामुद्दीन से सिंगरौली और सिंगरौली से भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनें पूर्व सूचना के अनुसार निरस्त चल रही थी, जिसकी एक-एक ट्रिप और निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।
रेल ट्रैक के कार्य के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।
इस कारण कैंसिल रहेगी ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन- सिंगरौली एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से 11 जुलाई 2024 को निरस्त किया गया है।
- गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली- भोपाल एक्सप्रेस को अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से 12 जुलाई 2024 को ट्रेन को निरस्त किया गया है।
ट्रेन की सही स्थिति पता कर ही करें यात्रा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari