कांग्रेस ने पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को बनाया MP का प्रभारी, जितेंद्र सिंह का पत्ता कट!

मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस आलाकमान ने भंवर जितेंद्र सिंह को हटाकर उनकी जगह हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है।

author-image
Sandeep Kumar
New Update
MP Big change Congress
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लोकसभा चुनाव के बाद लगातार कई राज्यों में हार झेलने के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, जिसके तहत मध्य प्रदेश में भी बदलाव किया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने भंवर जितेंद्र सिंह को हटाकर उनकी जगह हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

हरीश चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं, जिनका संगठनात्मक अनुभव व्यापक माना जाता है। भंवर जितेंद्र सिंह के पास एक साथ दो राज्यों की जिम्मेदारी थी, जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा असम भी शामिल था। संगठन में यह फेरबदल कांग्रेस को मजबूती देने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस बोली- MLA भावना बोहरा ने वोटरों को बंटवाया पैसा और शराब

 

जीतू पटवारी ने दी हरीश चौधरी को शुभकामनाएं

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महासचिव चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी के जमीनी अनुभव का लाभ कांग्रेस की संगठन विस्तार योजनाओं को मिलेगा। पटवारी ने निवर्तमान प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के संदर्भ में कहा कि उनके साथ कार्य करना उनके जीवन का सबसे ऊर्जावान अनुभव रहा।

ये खबर भी पढ़िए...10 ननि काे कल मिलेगा नया महापौर, कांग्रेस को चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा

ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन का जीतू पटवारी पर तंज, बोले- कैंसर कौन राहुल गांधी या प्रदेश के नेता?

कौन है हरीश चौधरी?

हरीश चौधरी गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वे इससे पूर्व पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं। 2021 में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। हरीश चौधरी 2009 से 2014 तक बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद भी रहे हैं। 2014 से 2019 तक एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और बायतु विधायक हरीश चौधरी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी दी है। चौधरी ने भी पार्टी हाईकमान को भरोसा दिलाया कि वह सबको साथ लेकर मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। 

ये खबर भी पढ़िए...डॉ. विक्रांत भूरिया बने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, MP का दिल्ली में बढ़ा कद

MP Congress मध्य प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी पूर्व मंत्री हरीश चौधरी mp hindi news मप्र कांग्रेस प्रभारी hindi news