नर्सिंग घोटाला: मंत्री सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कांग्रेस नेता कराएंगे एफआईआर
Arvind Sharma | Jul 08, 2024, 22:54 IST
Nursing Scams
नर्सिंग घोटाले के खिलाफ अब कांग्रेस प्रदेश भर में मोर्चा खोलेगी। मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार कर ली है।
BHOPAL: नर्सिंग घोटाले के खिलाफ अब कांग्रेस प्रदेश भर में मोर्चा खोलेगी। मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रर्दशन को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीसीसी में बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी को नर्सिंग घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर सुझाव दिया था, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। वहीं दूसरी ओर नरेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनोज शुक्ला ने कहा कि सरकार मंत्री विश्वास सारंग को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। जल्द ही वह सारंग के बंगले के सामने आमरण अनशन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार व संगठन को मजबूत करने के लिए मंथन किया जा रहा है। इसी दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नर्सिंग घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही। बैठक में घोटाले के खिलाफ नरेला विधानसभा सहित अन्य जगहों पर मार्च निकालने को लेकर कहा गया। वहीं दूसरी ओर अगर मंत्री के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो कांग्रेस नेता कोर्ट में परिवाद दायर करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनाव समिति ,राजनीतिक मामलों की समिति एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
विवेक तन्खा के सवाल पर राम निवास रावत का जवाब, बताया कब दिया विधायकी से इस्तीफा
नरेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनोज शुक्ला का आरोप है कि मंत्री सारंग नर्सिंग घोटाला में लिप्त हैं। इसे लेकर तथ्य उजागर हो चुके हैं, लेकिन सरकार उन्हें बचाने में लगी है। कांग्रेस ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
नर्सिंग घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही
ये खबर भी पढ़ें...
विवेक तन्खा के सवाल पर राम निवास रावत का जवाब, बताया कब दिया विधायकी से इस्तीफा
मंत्री के खिलाफ तथ्य उजागर, विधानसभा में भी उठाया मामला: शुक्ला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari