मध्यप्रदेश में सामान्य वर्ग से होगा BJP का प्रदेश अध्यक्ष, कभी भी हो सकता है ऐलान
Ravi Kant Dixit | Apr 17, 2025, 15:32 IST
mp vd sharma bjp
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर अब अंतिम निर्णय हो चुका है, और घोषणा केवल औपचारिकता रह गई है। पार्टी ने सामान्य वर्ग के ऐसे नेता को चुना है जो संगठन के साथ-साथ मुख्यमंत्री के साथ भी बेहतर समन्वय बना सकें।
मध्यप्रदेश की राजनीति करवट लेने को तैयार है। लंबे समय से अटके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। वीडी शर्मा की जगह सामान्य वर्ग से ही आने वाले बीजेपी नेता को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। ऐलान महज औपचारिकता है, जिसे दिल्ली की रणनीतिक शतरंज के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।
मध्यप्रदेश की राजनीति में भाजपा अब नए चरण में प्रवेश कर चुकी है। लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी को अब संगठन को पुनर्संयोजन की जरूरत है। मुख्यमंत्री CM डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पार्टी सरकार में पूरी मजबूती से कायम है, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से नया चेहरा जरूरी माना जा रहा है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर सके और बूथ स्तर तक की संरचना को सक्रिय बनाए।
सूत्र बताते हैं कि नए अध्यक्ष का चयन इस कसौटी पर हुआ है कि वह संगठन की नब्ज को जानते हों, जनसंघ से लेकर भाजपा के विचारों की गहराई तक पैठ रखते हों और मुख्यमंत्री के साथ समन्वय बनाकर 2028 की तैयारियों को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप दे सकें।
दरअसल, दिल्ली और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी खींचतान ने मध्यप्रदेश के नेतृत्व परिवर्तन की रफ्तार को रोक रखा है। दिल्ली में जहां एकमत नहीं बन पा रहा, वहीं उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चेहरा तय करना भाजपा के लिए सामजिक समीकरणों का खेल बन गया है। पार्टी हाईकमान दिनेश शर्मा को उपयुक्त मानते हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी दलित चेहरे को आगे लाने के पक्षधर हैं। इस अंतर्द्वंद्व के कारण पार्टी अभी तक कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा नहीं कर पाई, लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक अगले एक हफ्ते में यह जटिलता सुलझ जाएगी और मध्यप्रदेश समेत आधा दर्जन राज्यों में संगठन के नए सेनापति मैदान में होंगे।
यह भी पढ़ें...इसी महीने MP बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, भोपाल से दिल्ली तक बढ़ी हलचल
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी अब अगली कड़ी है। पार्टी संविधान के अनुसार यह प्रक्रिया जनवरी 2025 तक पूरी होनी चाहिए थी, लेकिन काफी देर हो चुकी है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी यानी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को आने वाले समय में 12 राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी उठानी होगी, ऐसे में यह चयन भी बेहद रणनीतिक होगा।
यह भी पढ़ें...कौन होगी बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास में हुआ मंथन, इन 6 राज्यों को लेकर भी हुई चर्चा
thesootr links
दिल्ली-उत्तरप्रदेश की जद्दोजहद में अटका नाम
इस देरी के पीछे कारण सिर्फ नाम तय करने का नहीं, बल्कि उससे जुड़ा राजनीतिक संदेश भी है। भाजपा हाईकमान चाहता है कि एकसाथ कई राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन का बिगुल बजे, ताकि किसी एक राज्य की घोषणा दूसरे राज्य की दुविधा को उजागर न करे। खासतौर पर दिल्ली और उत्तरप्रदेश की आंतरिक जद्दोजहद ने मध्यप्रदेश में अध्यक्ष के नाम के ऐलान को रोक रखा है। पार्टी नहीं चाहती कि मध्यप्रदेश जैसे निर्णायक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा, दिल्ली की असमंजस की छाया में हो।
मध्यप्रदेश को चाहिए नया चेहरा, नया मैसेज
सूत्र बताते हैं कि नए अध्यक्ष का चयन इस कसौटी पर हुआ है कि वह संगठन की नब्ज को जानते हों, जनसंघ से लेकर भाजपा के विचारों की गहराई तक पैठ रखते हों और मुख्यमंत्री के साथ समन्वय बनाकर 2028 की तैयारियों को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप दे सकें।
दिल्ली-यूपी ने रोकी मध्यप्रदेश की रफ्तार
यह भी पढ़ें...इसी महीने MP बीजेपी को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, भोपाल से दिल्ली तक बढ़ी हलचल
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी समीकरणों में उलझा
यह भी पढ़ें...कौन होगी बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास में हुआ मंथन, इन 6 राज्यों को लेकर भी हुई चर्चा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari