पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़क, बनाने वालों से करें वसूली, वीडी शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र
Ravi Singh | Aug 05, 2024, 16:56 IST
Khajuraho MP VD Sharma
एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि सिद्धनाथ मार्ग पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो चुका है। जो निमार्ण कार्य पर सवालिया निशान है।
एमपी में बारिश का दौर जारी है। बारिश में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में कहीं पूल बह रहे हैं तो कहीं सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। महर्षि अगस्त्य की तपोस्थली कही जाने वाली सिद्धनाथ तीर्थ स्थल तक जाने वाला मार्ग पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा नजर आ रहे हैं।वीडी शर्मा ने पन्ना कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि सिद्धनाथ मार्ग पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो चुका है। जो निमार्ण कार्य पर सवालिया निशान है।
वीडी शर्मा ने पत्र में लिखा है कि सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित समाचारों से मेरे संज्ञान में आया है, कि अभी हाल ही में निर्मित सिद्धनाथ मार्ग पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो चुका है। मेरे संज्ञान में यह भी आया है कि उक्त मार्ग निर्माण कार्य में निचले स्तर (मिट्टी एवं जीएसबी) का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराया गया तथा मार्ग में सी.सी. रोड का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा गया है, लेकिन उक्त मार्ग पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो गया जिससे स्पष्ट होता है कि मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन रहा है। जो अत्यंत खेदजनक है।
ये खबर भी पढ़ें...
बांग्लादेश में भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं भारत
साथ ही वीडी शर्मा का कहना है कि आपसे अपेक्षा रहेगी कि उक्त मार्ग निर्माण की शीघ्र ही उच्च स्तरीय जाँच कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट की जाए कि यह लापरवाही किसने की है, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
![्]()
ऐसे दोषी के खिलाफ राशि वसूली के साथ-साथ निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मार्ग को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए, साथ ही अतिशीघ्र कार्रवाई करें और शीघ्र मार्ग निर्माण किया जाए।
मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन
ये खबर भी पढ़ें...
बांग्लादेश में भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं भारत
उच्च स्तरीय जाँच की जाए
्
राशि की वसूली जाए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari