MP Board 10t 12th Result 2025: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?, यहां देखें अपडेट
Vikram Jain | Published:
सांकेतिक फोटो
MP Board 10th, 12th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को तेजी पूरा किया जा रहा है। मूल्यांकन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 14 अप्रैल तक पूरी होगी।
MPBSE MP Board 10t 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा (MP Board Class 10th 12th) के मूल्यांकन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। मूल्यांकन की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है ताकि कोई गड़बड़ी न हो, और 14 अप्रैल तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।
दरअसल, एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन अब अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। यह प्रक्रिया 14 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और गड़बड़ी मुक्त हो। छात्रों को उनके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि मूल्यांकन की प्रक्रिया में सुधार किया गया है और कॉपियों की जांच तेजी से हो रही है।
कब आएगा
कई छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा। पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया गया था। इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सुधार किया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट इस बार अप्रैल के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। अब जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी होने को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के स्टूडेंट्स ध्यान दें... गर्मी के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव, जानें नया शेड्यूल
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, स्टूडेंट्स इसे MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आप mpresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट जानने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी रोल नंबर के साथ एक खास मैसेज भेजना होगा।
एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। यह एग्जाम सिंगल शिफ्ट में लिया गया था, जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। इस बार करीब 17 लाख स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस समय जारी है। कुल मिलाकर लगभग 90 लाख कॉपियों की जांच की जा रही है। मूल्यांकन और टॉपर लिस्ट तैयार करने के बाद 20 दिन में रिजल्ट घोषित किया जाता है। साल 2024 में रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में जारी किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें...
सरकार सख्त, खास दुकानों से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने बाध्य नहीं कर सकते निजी स्कूल
✅ 10वीं और 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।
✅ रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
✅ मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी हो।
✅ स्टूडेंट्स रिजल्ट MPBSE की वेबसाइट या SMS के माध्यम से देख सकते हैं।
✅ पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें...
किताबों को लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का एक्शन, 2 प्रिंसिपल पर FIR
MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव
MP Board 10th 12th Class Result | 10th-12th MP Board | 10th-12th Result | मध्य प्रदेश | भोपाल न्यूज
पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद है।
मूल्यांकन का तीसरा चरण, रिजल्ट की तारीख पास
कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
ये खबर भी पढ़ें...
MP के स्टूडेंट्स ध्यान दें... गर्मी के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव, जानें नया शेड्यूल
MP Board 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए MPBSE10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और मैसेज को 56263 पर भेजें।
- 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए MPBSE12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और मैसेज को 56263 पर भेजें।
17 लाख स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
ये खबर भी पढ़ें...
सरकार सख्त, खास दुकानों से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने बाध्य नहीं कर सकते निजी स्कूल
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
✅ मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि प्रक्रिया पारदर्शी हो।
✅ स्टूडेंट्स रिजल्ट MPBSE की वेबसाइट या SMS के माध्यम से देख सकते हैं।
✅ पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी होने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें...
किताबों को लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का एक्शन, 2 प्रिंसिपल पर FIR
MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव
MP Board 10th 12th Class Result | 10th-12th MP Board | 10th-12th Result | मध्य प्रदेश | भोपाल न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari