jjj
MP Board 10th 12th के देखें स्टेट टॉपर्स के नाम और नंबर
Jitendra Shrivastava | Apr 23, 2024, 19:24 IST
एमपी बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट द सूत्र the sootr
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट, छात्र अधिकारिक वेबसाइट mpbse पर से देख पाएंगे रिजल्ट। आज ही राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है।
MP Boards 10th 12th result declared
मंडला की अनुष्का 10वीं टॉपर, शाजापुर के जयंत 12वीं में अव्वल, रीवा की अंशिका, विदिशा की मुस्कान ने किया कमाल
एमपी बोर्ड: 10वीं-12वीं का परिणाम जारी...
BHOPAL. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज यानी 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। मंडला जिले के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में मध्यप्रदेश में टॉप किया है। अनुष्का को 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
देखें वीडिया....
वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शाजापुर के जयंत यादव टॉपर रहे हैं। वे आर्ट संकाय से थे। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। जयंत सहारा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। वाणिज्य यानी कॉमर्स संकाय में विदिशा की मुस्कान डांगी टॉप रही। उन्होंने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। मैथ्स-साइंस ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा 493 अंक हासिल कर टॉपर रही हैं। वे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
10वीं का रिजल्ट कमजोर रहा
एमपी बोर्ड के मुताबिक कुल 58.10 फीसदी बच्चे 10वीं में पास हुए हैं। यह पिछले साल यानी 2019 से 5.19 प्रतिशत कम है। मेरिट में 82 स्टूडेंट्स हैं। इनमें 37 छात्र और 45 छात्राएं हैं।
12वीं में परिणाम सुधरा
वहीं 12वीं में इस वर्ष 64.49 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। रेगुलर बच्चों में 60.55% लड़के, जबकि 68.43% लड़कियां पास हुई हैं। 2024 का रिजल्ट 64.49% रहा है, जबकि 2023 में यह 55.26 प्रतिशत था।
देखें 12वीं के संकायवार टॉपर्स के नाम और नंबर...
द सूत्र
द सूत्र
द सूत्र
द सूत्र
ऐसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट
छात्र एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट MPBSE पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या https://mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां लॉगिन करें और सबमिट करें इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
10वीं-12वीं परीक्षा में 17 लाख 40 हजार 339 छात्र शामिल हुए थे
एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है। मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी और 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 9 लाख 92 हजार 101 छात्र और 7 लाख 48 हजार 238 छात्राएं शामिल हुए थे। प्रदेशभर में कुल 7 हजार 501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। MP Board की 10वीं-12वीं
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
By Anshika Singh Chauhan
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
By
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
By Arohi Raj
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
By Sandeep Kumar
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
By Sanjay Gupta
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
By Ashish Bhardwaj
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
By Atul Dwivedi