MP NEWS : 25 गधे चोरी , परेशान मालिक बोले- साहब गधे ढूंढवा दीजिए, बेरोजगार हो गए हैं हम

Vikram Jain | Jul 30, 2024, 20:43 IST
Share
mp-burhanpur-public-hearing-case-donkey-theft
mp-burhanpur-public-hearing-case-donkey-theft

बुरहानपुर में गधों के चोरी होने का मामला सामने आया है। 6 दिन में 25 गधे लापता हो गए है। अब मालिकों ने जनसुनवाई में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

BHOPAL. बुरहानपुर में पिछले 6 दिनों से 25 गधे लापता हैं। गधों के नहीं मिलने से गधा मालिक खासे परेशान है। अब गधों के मालिक अपनी शिकायत लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे। इन लोगों ने अपने गधों की चोरी की एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। मामले में पीड़ित मालिकों की शिकायत सुनने के बाद संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए आवेदन एसपी को भेजा है।

जानें क्या है मामला

जनसुनवाई के दौरान प्रजापति समाज के लोगों (गधा मालिक) ने अधिकारियों को बताया कि गधे चोरी होने से हम बेरोजगार हो गए हैं। अनिल नाम के गधा मालिक ने कहा कि हमारे गधे चोरी हो रहे हैं। हम रिपोर्ट लिखवाने सिटी थाने गए तो सिटी थाने वालों ने हमें कहा आप प्रतापपुरा के रहवासी हो। आपको शिकारपुरा थाना लगेगा। शिकारपुरा में गए तो शिकारपुरा थाने से कहा कि आपके गधे मार्केट से गए हैं आपको सिटी थाना लगेगा।

25 गधे चोरी, मालिक परेशान

पीड़ित गधा मालिक ने शिकायत में बताया कि कुल 25 गधे चोरी हुए हैं। जिससे वे परेशान हो रहे हैं। समस्या यह आ रही है कि हम आठ दिनों से बेरोजगार बैठे हैं। वे हैं तो हम हैं। वे नहीं तो हम नहीं। हम रेती, गिट्टी, मिट्टी आदि ढोने का काम करते हैं। छोटे-मोटे काम करते हैं। एक गधे की कीमत 25 हजार रूपए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अपने ही सरकार के आदेश का विरोध , बीजेपी विधायक ने कहा- झोलाछापों पर कार्रवाई हुई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

दो थानों के बीच उलझ गया मामला

दरअसल, 4 दिन पहले से गधे लापता हैं, जिसकी शिकायत मालिकों ने सिटी कोतवाली में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले लेकिन गधे नहीं मिले। अब मालिक चाहते हैं कि उनके गधों की चोरी की एफआईआर दर्ज की जाए। दो थानों की पुलिस एफआईआर लिखने को लेकर एक-दूसरे पर मामला टाल रहे हैं। गधे लापता होने का मामला दो थानों के बीच उलझ गया है। अब तक पीड़ितों की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

गधा मालिकों नेसीसीटीवी चेक कराने का आवेदन भी दिया है। प्रजापति समाज के कुल छह लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने फिलहाल मामले में जांच शुरू की है। गधों का कहीं पता नहीं चला है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बुरहानपुर न्यूज
  • गधा चोरी का मामला
  • बुरहानपुर में गधों की चोरी
  • गधे चोरी होने मालिक परेशान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा