मंत्री का करीबी कारोबारी संजय जैसवानी इतना बेखौफ : कर्मचारियों को इतना पीटा कि दो ने सुसाइड की कोशिश की, मोबाइल बॉयलर में जलाता है
Sanjay Gupta | Oct 04, 2024, 14:43 IST
hn
कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के एक नई कई कांड है। सीए एसोसिएशन के एकजुट होने और द सूत्र द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद उसके खिलाफ एक केस लसूडिया थाने में दर्ज हुआ।
मंत्री तुलसीराम सिलावट के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी द्वारा पीड़ित कई कर्मचारियों के वीडियो और ऑडियो द सूत्र के पास आए हैं। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि केवल सीए निशिथ नाहर और रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत को ही बंधक बनाकर नहीं पीटा गया है। यह जैसवानी की पुरानी आदत है और इसके पीड़ित सैंकड़ों की संख्या में हैं। दो महीने पहले ही 14 कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया। हालत यह रही कि दो ने सुसाइड की कोशिश की और इस मामले को भी पुलिस से सांठगांठ कर दबा दिया गया।
द सूत्र के पास मौजूद वीडियो के मुताबिक जीआरवी बिस्किट में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि- हमारी कंपनी केम्को का माल बनाता था। आठ अगस्त 2024 को हम कर्मचारियों के पास मैसेज आया कि बड़े भैया यानी संजय जैसवानी मीटिंग में बुला रहे हैं। करीब 15-20 लोग मिलने के लिए गए। सातवीं मंजिल पर लेकर गए और बंद कर दिया। वहां गालिया दी और महेंद्र राजपूत, अज्जू, श्रीकांत व एक अन्य चार लोगों को उनके बॉडीगार्ड जय माथे के जरिए खूब पिटवाया। इसके बाद धमकी भरे कई फोन आए।
ये खबर भी पढ़िए..DGP से हुई कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की शिकायत, इंदौर पुलिस मंत्री के दबाव में, जांच में कर रही ढुलमुल रवैया
जैसवानी ने वहां धमकाया कि तुम सभी को रेप केस, चोरी के आरोप में फंसा देंगे। पुलिस सब मेरे हिसाब से ही सुनती है। कोई नहीं बचा पाएगा। इसके बाद छोड़ा गया, लोग डर कर फैक्टरी में काम छोडकर गायब हो गए।
![रहर]()
इस घटना से परेशान महेंद्र राजपूत ने घर में फांसी लगा ली, लेकिन समय रहते परिजनों ने देख लिया और जान बच गई। इस घटना पर भी जैसवानी ने पुलिस में एक पुरानी तारीख में आवेदन दिया। राजपूत पर आरोप लगाए, साथ ही उसका मोबाइल लेकर बॉयलर में जला दिया, ताकि आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह पता नहीं चल सके और साथ ही वह कोई आरोप नहीं लगा सके। इसकी भी ऑडियो रिकार्डिंग द सूत्र के पास मौजूद है। इसमे पुलिस थाने पर एक पुलिसकर्मी को बोला जाता है कि पुरानी डेट में उसके चोरी करने का आवेदन ले लो, कल को वह मर भी गया तो कुछ नहीं होगा, मोबाइल की चिंता मत करना वह बॉयलर में जला दिया है।
इस घटना के बाद ही वहां काम करने वाले एक और कर्मचारी अमित पांडे ने भी हाथ की नस काट ली और इसे फिर उपचार के लिए ले जाया गया और बच गया। लेकिन इस मामले को भी रसूख के बल पर दबा दिया गया और अस्पताल से भी कोई रिपोर्ट नहीं गई वहां भी सैटिंग कर ली गई।
जैसवानी के एक नई कई कांड है। सीए एसोसिएशन के एकजुट होने और द सूत्र द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद उसके खिलाफ एक केस लसूडिया थाने में दर्ज हुआ। लेकिन वहीं गौरव अहलावत (रश्यिन नागरिक) की फैक्टरी जीआरवी हड़पने के मामले में और बंधक बनाकर पीटने के मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। इस मामले में थाने से लेकर पुलिस कमिशनर, डीजीपी तक को शिकायत हो चुकी है और अभी जांच ही चल रही है।
जहां पीड़ित पुलिस के पास केस दर्ज करने के लिए भटकते रहते हैं। वहीं जैसवानी के एक इशारे पर लसूडिया हो या बाणगंगा थाने में केस दर्ज हो जाता है। कई कर्मचारियों के खिलाफ चोरी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया गया। इसी में एक राजेंद्र गुप्ता थे, जिन्होंने अपने ढाई करोड़ की बकाया राशि मांगी तो केस कराकर जेल भिजवा दिया, फिर कोर्ट से जमानत हुई और उद्योग विभाग ने भी उनकी बकाया राशि सही मानते हुए जैसवानी की संपत्ति के कुर्की के भी आदेश दिए, कलेक्टर ने भी कुर्की की।
यह हुई घटना
ये खबर भी पढ़िए..DGP से हुई कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी की शिकायत, इंदौर पुलिस मंत्री के दबाव में, जांच में कर रही ढुलमुल रवैया
धमकाया गया कि रेप केस, चोरी में फंसा देंगे
रहर
इसके बाद राजपूत ने की सुसाइड की कोशिश
फिर फैक्टरी में ही इसने काटी हाथ की नस
जैसवानी के एक नई कई पीड़ित, पुलिस पूरे बचाव में
जैसवानी के कहने पर पुलिस फट से कर लेती है केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari