MP कैबिनेट बैठक, 4736 करोड़ का निवेश, 6 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, महिला स्वास्थ्य शिविर लगेंगे

Rohit Sahu | May 27, 2025, 14:00 IST
Share
MP cabinet meeting BJP Mohan Yadav 27 may
MP cabinet meeting BJP Mohan Yadav 27 may

वल्लभ भवन यानी मंत्रालय में 27 मंगलवार को एमपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी दौरे समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक मंगलवार, 27 मई को वल्लभ भवन में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी भोपाल दौरे की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ की गई। कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अहम फैसलों की जानकारी दी।

किसान सम्मेलन से आया 4 हजार 736 करोड़ का निवेश

नरसिंहपुर में आयोजित किसान सम्मेलन से राज्य को 4736 करोड़ रुपये का निवेश आया है, इससे 6000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। 28 मई को बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेला आयोजित किया जाएगा।

29 मई को सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। 30 मई को पूरे प्रदेश में अहिल्यावाहिनी महिला बाइक रैली निकाली जाएगी। भोपाल में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ाए मध्य प्रदेश सरकार ने विभागों के विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए हैं। इसके लिए वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा। साथ ही टाइपराइटर जैसे पुराने पद हटाकर कम्प्यूटर ऑपरेटर के नए पद स्वीकृत किए हैं।

पीएम मोदी करेंगे एमपी मेट्रो का शुभारंभ

31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे। वे महिला सशक्तिकरण के महासम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम जंबूरी मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में 2 लाख महिला उद्यमी, कामगार और लाड़ली बहनें भाग लेंगी। पीएम मोदी इस दिन इंदौर मेट्रो रेल का उद्घाटन और सतना व दतिया में नए एयरपोर्ट का लोकार्पण वर्चुअली करेंगे। उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का भी भूमि पूजन होगा।

कृषि क्षेत्र के लिए ये फैसले

प्रदेश के हर जिले में चार कृषि वैज्ञानिक भेजे जाएंगे। ये वैज्ञानिक आईसीआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के माध्यम से आएंगे। वे मौसम, फसल अनुकूलता, पानी की उपलब्धता और मिट्टी की गुणवत्ता पर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे और एग्रो क्लाइमेटिक आधारित उन्नत कृषि की सलाह देंगे।

लोकमाता अहिल्याबाई पर आधारित किताब का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट बैठक से पहले अहिल्या रूपेण संस्थिता नाम की किताब का औपचारिक विमोचन भी किया। यह किताब लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित है।

Cabinet Mp 27 may
Cabinet Mp 27 may


पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारी पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित भोपाल यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, जनभागीदारी और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें...MP News | मोहन के अफसर अब करेंगे कोर्स, पर क्यों ?

मुख्यमंत्री ने दी दिशा, अफसरों को दिए स्पष्ट निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को प्रधानमंत्री की यात्रा को सफल बनाने के लिए coordinated action की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं ताकि आयोजन बिना किसी दिक्कत के हो सके।

यह भी पढ़ें...पचमढ़ी में लगेगा बीजेपी का ट्रेनिंग कैंप, जेपी नड्डा और अमित शाह भी होंगे शामिल

3 जून को पचमढ़ी में होगी कैबिनेट बैठक

अगली कैबिनेट बैठक मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। 3 जून को यह मीटिंग जनजातीय राजा भभूत सिंह की याद में की जा रही है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मोहन कैबिनेट के अहम फैसले | एमपी कैबिनेट के फैसले | MP Cabinet Decisions | Pm modi bhopal Pm modi bhopal visit

Tags:
  • मोहन यादव कैबिनेट
  • एमपी कैबिनेट के फैसले
  • Pm modi bhopal visit
  • MP Cabinet Decisions
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा