सीएम मोहन कैबिनेट: घायल को अस्पताल ले जाने पर 25 हजार इनाम, एमवाय को 773, ओंकारेश्वर को 21 सौ करोड़
Rohit Sahu | May 20, 2025, 14:49 IST
mp cabinet rajwada
राजवाड़ा में सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक समाप्त, MP में राहवीर योजना शुरू, एक्सीडेंट में मददगार को मिलेंगे 25 हजार, पीएम मोदी करेंगे मेट्रो-एयरपोर्ट का उद्घाटन समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मध्यप्रदेश सरकार ने सड़क हादसों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को 25,हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। यह इनाम "राहवीर योजना" के तहत मिलेगा। योजना के अंतर्गत व्यक्ति को तुरंत एम्बुलेंस को कॉल करना और घायल को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करनी होगी।
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा गणेश हॉल में हुई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि ऐसे मददगार व्यक्ति को पुलिस कोई सवाल नहीं पूछेगी, और उन्हें परेशान भी नहीं किया जाएगा।
![mP cabinet rajwara mohan yadav]()
एमपी में इंदौर और भोपाल के बाद अब तीन और शहर मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनेंगे। जिसके लिए कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। मंगलवार को इंदौर में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आज की बैठक में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला किया गया। इसमें कुछ हिस्सा देवास और धार का भी मिलाया जाएगा। इसके नियमों को मंजूरी दी गई। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि नगर निगमों के काम प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके चेयरमैन होंगे।
सड़क हादसे में घायलों के लिए एक नई योजना लांच करने की घोषणा की गई है। यदि कोई एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएगा तो उसे 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
बैठक के बाद विजयवर्गीय ने प्रेस को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान वह इंदौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। पीएम दो लाख महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। महिला कामगारों के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी।
इंदौर के एमवाय अस्पताल को 773 करोड़ रुपए मिले हैं, जिससे अस्पताल की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। यहां हार्ट और लिवर की सर्जरी होगी, जिससे लोगों को दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।
![mP cabinet mohan yadav]()
रीवा के जिला अस्पताल को 321 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा तोहफा है, खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए।
ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमाओं के आसपास सनातन परंपराओं के विकास के लिए 2100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यहां संस्कृति केंद्र बनेगा, जिसमें लोग रहकर पढ़ाई और रिसर्च कर सकेंगे। यह पर्यटन के क्षेत्र में क्रांति लाएगा और इकोनॉमी बदलने का काम करेगा।
कैबिनेट ने बुनकरों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम को भी मंजूरी दी। विजयवर्गीय ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्या ने महेश्वर में बुनकरों को साड़ी बनाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह योजना शुरू की गई है। इसमें प्रशिक्षण के साथ-साथ बैंक ब्याज पर भी छूट मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
यह भी पढ़ें...एमपी के इस जिले लगने जा रहा दो दिवसीय रोजगार मेला, आकांक्षी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए 277 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि यह राशि अभी कम लग रही है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में नई मशीनें या कचरा गाड़ी खरीदने का प्रावधान नहीं है, इसलिए यह अलग से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें,,,सीएम मोहन यादव ने खुद बढ़ाया HRA-DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर
विजयवर्गीय ने कहा कि वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव पर मंत्रियों ने सुझाव दिया है कि उद्योगपति सीएसआर फंड से यह काम कर सकते हैं। इसे पीपीपी मोड पर भी बनाने का काम किया जा सकता है। सभी जिलों में बनाएंगे।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसमें एमएसपी बढ़ाकर 2400-2500 रुपये से बोनस के साथ 2600 रुपये प्रति यूनिट किया गया है। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है और आय बढ़ रही है।
पिछले साल की तुलना में 62% अधिक खरीद की गई है और 20 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों को दिए गए हैं। सरकार कृषि आधारित उद्योगों और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही आगामी 26 से 28 मई तक नरसिंहपुर में किसान समागम का आयोजन किया जाएगा।
thesootr links
MP cabinet decision | Rajwada | मोहन यादव कैबिनेट | एमपी कैबिनेट के फैसले | MP News | सीएम मोहन यादव
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा गणेश हॉल में हुई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि ऐसे मददगार व्यक्ति को पुलिस कोई सवाल नहीं पूछेगी, और उन्हें परेशान भी नहीं किया जाएगा।
mP cabinet rajwara mohan yadav
मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट ऑथरिटी को मिली मंजूरी
राहवीर योजना के तहत इन्हें मिलेंग 25 हजार
पीएम मोदी करेंगे इंदौर मेट्रो का उद्घाटन
इंदौर के एमवाय अस्पताल को 773 करोड़
mP cabinet mohan yadav
रीवा के जिला अस्पताल को 321 करोड़
ओंकारेश्वर को 2100 करोड़
बुनकरों को मिलेगा प्रशिक्षण
यह भी पढ़ें...एमपी के इस जिले लगने जा रहा दो दिवसीय रोजगार मेला, आकांक्षी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
शहरी स्वच्छता कार्यक्रम को मिला नया जीवन
यह भी पढ़ें,,,सीएम मोहन यादव ने खुद बढ़ाया HRA-DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर
वर्किंग वूमन हॉस्टल
गेंहू की एमएसपी बढ़ा रहे
पिछले साल की तुलना में 62% अधिक खरीद की गई है और 20 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों को दिए गए हैं। सरकार कृषि आधारित उद्योगों और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही आगामी 26 से 28 मई तक नरसिंहपुर में किसान समागम का आयोजन किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP cabinet decision | Rajwada | मोहन यादव कैबिनेट | एमपी कैबिनेट के फैसले | MP News | सीएम मोहन यादव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari