MP-CG में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सतना में स्कूल बंद; राजस्थान में 43°C पार पहुंचा पारा
Amresh Kushwaha | Sept 25, 2026, 07:00 IST
मौसम अपडेट
मध्य भारत के राज्यों में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी है, वहीं राजस्थान में पारा 43°C के पार चला गया है।
Weather update:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। जबलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
दूसरी ओर राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 43 डिग्री पार पहुंचा है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लिए अलग-अलग चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का असर रहेगा। वहीं राजस्थान में गर्मी के बाद मौसम बदलने के संकेत हैं।
मध्यप्रदेश
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बारिश का जोर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब मजबूत हो गया है। इसी वजह से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच यह सिस्टम सक्रिय हुआ है।
शुक्रवार को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है।
इन जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सतना जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने 25 और 26 सितंबर को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
यह आदेश सरकारी, निजी, केंद्रीय, नवोदय और आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब मजबूत सिस्टम में बदल गया है। इसका असर 25 और 26 सितंबर को ज्यादा दिखाई देगा। 27 सितंबर को भी कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम धीरे-धीरे आगे बढ़ जाएगा।
मध्य प्रदेश में मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। अब मानसून की विदाई में करीब छह दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के आखिरी सप्ताह से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। राजस्थान के कई इलाकों से मानसून पहले ही लौट चुका है।
CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसका असर खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रहे सिस्टम की वजह से आया है। IMD के 24 सितंबर के बुलेटिन के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है।
यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और कमजोर इमारतों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
वहीं 27 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 28 सितंबर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।
पिछले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई है। जगदलपुर में सबसे ज्यादा 34.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहें। साथ ही बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के कई इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो सितंबर महीने में पिछले 15 साल का सबसे ज्यादा तापमान है।
गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।
जोधपुर में गुरुवार को पिछले 10 साल की सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले साल 2016 में यहां तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंचा था।
वहीं बाड़मेर में पिछले 11 साल में सितंबर महीने में तापमान कभी 43 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। इस बार गर्मी के साथ पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन के समय गर्म हवाएं भी चलीं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले दो से तीन दिन तक गर्मी का असर इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की विदाई के बाद हवाओं की दिशा बदल जाती है। इस दौरान एंटी साइक्लोन सिस्टम बनने लगता है।
इस सिस्टम की वजह से पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं राजस्थान और आसपास के इलाकों में घूमती रहती हैं। इसी कारण तापमान अचानक बढ़ गया है।
बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चूरू में 40.5, नागौर में 40.3, फतेहपुर में 39.5, पिलानी में 39.2 और जालोर में 39.4 डिग्री तापमान रहा।
इन इलाकों में दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। लोगों को उमस और गर्म हवाओं से परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है।
27 सितंबर को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश हो सकती है।
वहीं 28 सितंबर को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में मौसम बदलने का अनुमान है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में बढ़ेगी गर्मी की मार! दिन में 2°C और रात में 2.4°C तक बढ़ेगा तापमान
इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! डेंजर जोन में आया भारत, अल नीनो का दिखेगा रौद्र रूप
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
ढाई महीने बाद भी एमपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, सामान्य से 11% कम बारिश
दूसरी ओर राजस्थान में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 43 डिग्री पार पहुंचा है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों के लिए अलग-अलग चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का असर रहेगा। वहीं राजस्थान में गर्मी के बाद मौसम बदलने के संकेत हैं।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 25 सितबंर 2026
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब मजबूत हो गया है। इसी वजह से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच यह सिस्टम सक्रिय हुआ है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
16 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
सतना में दो दिन स्कूल बंद
यह आदेश सरकारी, निजी, केंद्रीय, नवोदय और आईसीएसई समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।
27 सितंबर तक बारिश का असर
मानसून विदाई में अब छह दिन बाकी
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 25 सितंबर 2026
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम
यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने का अनुमान है।
50 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं
ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और कमजोर इमारतों के पास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
26 और 27 सितंबर को भी बारिश की संभावना
वहीं 27 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 28 सितंबर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।
जगदलपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहें। साथ ही बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 25 सितंबर 2026
गुरुवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा जोधपुर, चूरू और बीकानेर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।
जोधपुर में 10 साल बाद इतनी गर्मी
वहीं बाड़मेर में पिछले 11 साल में सितंबर महीने में तापमान कभी 43 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। इस बार गर्मी के साथ पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन के समय गर्म हवाएं भी चलीं।
अगले कुछ दिन गर्मी से राहत नहीं
अचानक क्यों बढ़ी गर्मी?
इस सिस्टम की वजह से पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं राजस्थान और आसपास के इलाकों में घूमती रहती हैं। इसी कारण तापमान अचानक बढ़ गया है।
इन शहरों में भी बढ़ा तापमान
इन इलाकों में दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। लोगों को उमस और गर्म हवाओं से परेशानी हो रही है।
27 सितंबर से बदल सकता है मौसम
27 सितंबर को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में बारिश हो सकती है।
वहीं 28 सितंबर को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में मौसम बदलने का अनुमान है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में बढ़ेगी गर्मी की मार! दिन में 2°C और रात में 2.4°C तक बढ़ेगा तापमान
इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! डेंजर जोन में आया भारत, अल नीनो का दिखेगा रौद्र रूप
भारत में सूखे का खतरा, सदी का सबसे खतरनाक अल-नीनो दस्तक देने को तैयार!
ढाई महीने बाद भी एमपी में मानसून की चाल पड़ी सुस्त, सामान्य से 11% कम बारिश
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel