एमपी में इस दिन आएगा मानसून, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 07:05 IST
Share
मध्यप्रदेश,  छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि तीनों राज्यों में प्री-मानसून की हलचल तेज हो गई है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि तीनों राज्यों में प्री-मानसून की हलचल बहुत तेज हो गई है। कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग पूरे मध्यप्रदेश में ही मौसम बदलने वाला है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 19 जून 2026

MP weather: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की हलचल तेज हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 23 जून के बीच कभी भी मानसून एमपी में एंट्री मार सकता है।

अगले 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कहां-कहां होगी बारिश और तेज हवाएं?

मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग पूरे प्रदेश में ही मौसम बदलने वाला है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

  • हवा की रफ्तार: कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
  • यहां ज्यादा असर: राजगढ़ और अशोकनगर में तो हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम क्यों बदला?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एमपी के ऊपर इस समय साइक्लोनिक सिस्टम और ट्रफ एक्टिव है। इसकी वजह से हवा में लगातार नमी बढ़ रही है। इससे अगले 48 घंटों में बारिश और तेज होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे का हाल

बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में पानी गिरा है। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि इंदौर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 19 जून 2026

CG weather: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में मानसूनी हलचल तेज हो गई है और मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए माहौल बिल्कुल सही बना हुआ है।

शुक्रवार (19 जून) को कैसा रहेगा मौसम?

आज शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, आज से पूरे प्रदेश में तापमान गिरेगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

अगले 5 दिनों का हाल

  • रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलता रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।
  • 21 और 22 जून को कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
  • मानसून का अपडेट: अगले 4 से 5 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में भी पूरी तरह पहुंच जाएगा।

पिछले 24 घंटे में कहां क्या हुआ?

बीते 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 19 जून 2026

Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम) राजस्थान में नए-नए वेदर सिस्टम बनने से प्री-मानसून की हलचल बहुत तेज हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक के बाद एक सिस्टम एक्टिव होने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर लगातार चल रहा है।

गुरुवार, 18 जून को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ। इससे जयपुर, उदयपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, अलवर और सीकर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई।

इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और तपन से बड़ी राहत मिली है और पूरे प्रदेश का अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

श्रीगंगानगर में आफत की बारिश, कई जगह बढ़ी उमस

  • इस नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में दिखा। यहां अचानक इतनी तेज बारिश हुई कि निचले इलाकों में पानी भर गया और बाजार की दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया।
  • पिछले 24 घंटों में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और करौली के आस-पास भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से कुछ देर के लिए तेज उमस तो हुई, लेकिन ठंडी हवा के झोंकों ने मौसम सुहाना कर दिया।

अगले 3 दिन 29 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने इस सिस्टम को देखते हुए अगले 3 दिनों का अलर्ट जारी किया है।

  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 जून तक पूरे राजस्थान में इस सिस्टम का असर रहेगा। खासकर दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने और बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
  • विभाग ने राज्य के लगभग 29 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • राजस्थान का मौसम
  • MP weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather update
  • CG weather
  • Rajsthan weather update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच