MP: ससुराल वालों ने अस्पताल में ही कर दी दामाद की लात-घूंसों से पिटाई , जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 09, 2024, 16:27 IST
Share
MP Chhatarpur District Hospital soninlaw beaten fiercely bhopal news
MP Chhatarpur District Hospital soninlaw beaten fiercely bhopal news

मध्‍य प्रदेश के छतरपुर में अस्पताल में ससुराल वालों ने अपने दामाद की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बाद में हॉस्पिटल में तैनात गार्डों ने मामला शांत कराया। दामाद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई। पूरा मामला जिला अस्पताल परिसर का है। यहां एक नवविवाहिता महिला ने जहर खा लिया था, जिसे मायके वालों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया। जब महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो महिला के परिवार के लोगों ने दामाद की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। बाद में जिला अस्पताल के गार्डों ने आकर मामला शांत कराया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में आदिवासी महिला जिज्जी बाई (22 साल) को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जब महिला का पति अस्पताल में उसे देखने आया तो पीड़ित महिला के परिवार वालों ने ने अपने दामाद की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। लड़की के परिजनों ने दामाद पर ही जहर खिलाने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल में पिटता देख युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

पिटाई का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सास-ससुर के साथ ही बाकी ससुराल के लोग भी पीड़ित महिला के पति को जमीन में गिराकर पिटाई कर रहे हैं। झुंड में पिटाई होते देख युवक वहां से भागकर अपनी जान बचाता है।

ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर नगर निगम पर अब 65 करोड़ के बोरिंग पाइप घोटाले के आरोप, अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत

ये खबर भी पढ़ें...राहुल तो बच्चा है जी…. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, उनके होने से लोकसभा में हंसी का माहौल होगा

दामाद पर बेटी को जहर देने का आरोप

ब्रजपुरा गांव के रहने वाले महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी जिज्जी बाई को उसके पति ने जबरन जहर खिलाया है। जहर खिलाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी दामाद पहले भी उनकी बेटी की पिटाई किया करता था। आरोपी दामाद को पकड़ कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें.. MP-CG को जोड़ने वाली कई ट्रेन कैंसिल, देखिए पूरी सूची

दामाद के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दामाद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी दामाद पहले भी उनकी बेटी की पिटाई किया करता था।

दामाद की लात-घूंसों से पिटाई, दामाद की पिटाई, छतरपुर जिला अस्पताल,. छतरपुर वायरल वीडियो, छतरपुर न्यूज, beating son in law, Chhatarpur District Hospital, chhatarpur viral video, Chhatarpur News

Tags:
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • chhatarpur viral video
  • दामाद की पिटाई
  • छतरपुर जिला अस्पताल
  • beating son in law
  • Chhatarpur District Hospital
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग