MP में पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने कर दिया कांड , पुलिस भी रह गई दंग , जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

Vikram Jain | Jun 16, 2024, 18:25 IST
Share
MP Chhindwara wife murdered her husband
MP Chhindwara wife murdered her husband

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पति की प्रताड़ना से परेशान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और हकीकत बताई तो पुलिस दंग रह गई। जानें क्या है पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने पति के शव को गटर में फेंक दिया। तीन दिन के बाद जब गांव में बदबू फैली तो पत्नी ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में पत्नी ने कहा कि उसने पति को मार दिया है। डेड बॉडी बरामद कर लीजिए। महिला की यह बात सुनकर पुलिस दंग रह गई।

पति की पिटाई से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

पूरा मामला रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ पठार का है। जहां एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला मर्सकोले को उसका पति किशोर मर्सकोले आए दिन प्रताड़ित कर पिटाई करता था। शीला से पति किशोर आए दिन मारपीट करता था। जिसके बाद 13 जून को मारपीट से तंग आकर पत्नी शीला ने पति का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद पत्नी ने पति के शव को गटर के अंदर डाल दिया। वारदात के जब तीन दिन बाद पति के शव की बदबू गांव में पहुंची तो शीला घबरा गई। इसके बाद वह सीधा थाने पहुंची और पूरा सच पुलिस को बता दिया। आरोपी पत्नी की हत्या की वारदात और शव छिपाने की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... यशवंत क्लब YC में फंसने वाला है चुनाव , कारण 50 फीसदी से भी कम हुई वोटिंग

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी का सदस्यता अभियान जुलाई से , फिर होगा बूथ , प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव , पार्टी ने रखा ये लक्ष्य

पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला

इस मामले पर एमपी मनीष खत्री ने बताया कि महिला के अनुसार उसका पति किशोर उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। जिससे वह तंग आ गई थी। कई बार उसने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना तो दोनों में विवाद हो गया। शीला ने गुस्से में आकर पति का गला घोंट दिया। महिला ने डर के मारे अपने पति को गटर में फेंक दिया। फिलहाल आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... खड़गे ने की मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी तो दिग्विजय सिंह के भाई ने कांग्रेस को घेरा , लक्ष्मण सिंह ने दी ये सलाह

मामले में जमीनी विवाद का एंगल

पुलिस ने बताया है कि जमीनी विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। इसके चलते पुलिस आरोपी की बड़ी बहू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के दो बेटे है, जिनका पिता से जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद भी चल रहा था, शायद इसको लेकर भी घटना को अंजाम दिया गया होगा। इसलिए पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... इन देशों में लगा है WhatsApp पर बैन, जानें क्या है वजह

छिंदवाड़ा में हत्याकांड, पत्नी ने की पति की हत्या, रावनवाड़ा थाना छिंदवाड़ा, छिंदवाड़ा क्राइम न्यूज, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पत्नी ने की पति की हत्या
  • छिंदवाड़ा क्राइम न्यूज
  • छिंदवाड़ा में हत्याकांड
  • रावनवाड़ा थाना छिंदवाड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा