खड़गे ने की मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी तो दिग्विजय सिंह के भाई ने कांग्रेस को घेरा , लक्ष्मण सिंह ने दी ये सलाह

Vikram Jain | Jun 16, 2024, 12:42 IST
Share
MP Bhopal Laxman Singh Congress President Kharge
MP Bhopal Laxman Singh Congress President Kharge

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने फिर अपनी पार्टी को घेरने का काम किया है। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के मोदी सरकार गिरने वाले बयान पर कांग्रेस पर पलटवार किया है।

BHOPAL. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने फिर अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं पर तंज कसा है। इस बार उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी सरकार को गिराने वाले बयान पर पलटवार किया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम केंद्र में सरकार गिराने की सोच रहे हैं। जबकि हम मध्य प्रदेश में ही अपनी सरकार बचा नहीं सके।

खड़गे के बयान पर किया पलटवार

दरअसल, लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद बीजेपी की सीटें घटने और सहयोगी पार्टियों की मदद से फिर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर विपक्षी गठबंधन लगातार बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि NDA सरकार गलती से बनी है। यह कभी भी गिर सकती है। उनके इस बयान पर बीजेपी हमलावर तो है ही। लेकिन अब कांग्रेस नेताओं ने भी इस पर तंज कसना शुरु कर दिया है।

हम अपनी सरकार बचा नहीं सके...

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस प्रत्याशी रहे लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और अध्यक्ष खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा की हम केंद्र में सरकार गिराने की सोच रहे हैं। जबकि हम मध्य प्रदेश में ही अपनी सरकार बचा नहीं सके। अच्छा होगा हम इस सरकार को गिराने के बजाए,अगली सरकार हमारी कैसे बने उस पर ध्यान दें तो उचित होगा।

ये खबर भी पढ़ें... हुकुमचंद मिल प्रोजेक्ट : अच्छे काम को पलीता लगाना कोई अफसरों से सीखे... कहां है सरकार!

ये खबर भी पढ़ें... MP : मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस , पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई

भाई दिग्विजय सिंह के जख्म पर छिड़का नमक

बता दें कि लक्ष्मण सिंह कई बार अपनी पार्टी में खलबली मचा देने बयान दे चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस की हार पर पार्टी को घेरने को काम किया था। इतना ही नहीं राजगढ़ लोकसभा सीट से भाई दिग्विजय सिंह की बड़ी हार पर नसीहत देते हुए जख्म पर नमक छिड़ने काम किया था। लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अब सब कुछ 'क, ख, ग, घ' से शुरू करना पड़ेगा। लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर कहा था। लक्ष्मण सिंह इससे पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दिशाहीन बताते हुए जीतू पटवारी को नसीहत दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला

ये खबर भी पढ़ें.. MP : बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त , बालाजी के दर्शन कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से लिया आशीर्वाद , देखें वीडियो

खड़गे ने की मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी, लक्ष्मण सिंह ने खड़गे को दी सलाह, कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह
  • खड़गे ने की मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी
  • लक्ष्मण सिंह ने खड़गे को दी सलाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती