एमपी में बढ़ रहे बाल विवाह के मामले, 2020 से 2025 तक दोगुने हुए केस, क्या है वजह

Kaushiki | Apr 09, 2026, 13:49 IST
Share
mp child marriage
mp child marriage

मध्य प्रदेश में 5 साल में बाल विवाह के मामले दोगुने हो गए हैं। अक्षय तृतीया पर होने वाली सामूहिक शादियों को रोकने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Child marriage case in MP: मध्यप्रदेश से एक बहुत ही चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पिछले 5 सालों में बाल विवाह के मामले घटने के बजाय दोगुने हो गए हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में 366 मामले दर्ज हुए थे। साल 2025 तक यह संख्या बढ़कर 538 तक पहुंच गई है। इसका सीधा मतलब है कि एमपी में हर दिन औसतन दो मासूमों का बचपन छीना जा रहा है।

अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाली सामूहिक शादियों में ये खतरा और बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि अब हर दिन दो बाल विवाह हो रहे हैं। ये स्थिति बच्चों के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है। आइए इस गंभीर मुद्दे को डिटेल से समझते हैं।

एमपी में बाल विवाह का मामला

mp-child-marriage-cases
mp-child-marriage-cases

अक्षय तृतीया पर विशेष सतर्कता

20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का त्योहार है। इस दिन राज्य में बहुत सी सामूहिक शादियां आयोजित होती हैं। अक्सर इन आयोजनों की आड़ में बाल विवाह भी कर दिए जाते हैं। इसीलिए मध्यप्रदेश सरकार ने 6 अप्रैल को सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए। प्रशासन को इस दिन कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

सरकार और प्रशासन की क्या है तैयारी

बता दें कि, बाल विवाह रोकने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तेज किया गया है। हर जिले में बाल विवाह निषेध अधिकारी (Child Marriage Prohibition Officer) अप्पोइंट किए गए हैं।

प्रशासन अब गांवों में रैलियां और वर्कशॉप्स आयोजित कर रहा है। स्कूल और आंगनवाड़ी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विशेष टीमें और फ्लाइंग स्क्वाड हर ब्लॉक में तैनात किए गए हैं।

गांवों में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की लिस्ट बनेगी। उनके माता-पिता की काउंसलिंग की जाएगी और उन पर नजर रहेगी। सरकार ने कहा है कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

mp-child-marriage
mp-child-marriage

संविधान और कानून क्या कहता है

भारत में बाल विवाह एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत सख्त सजा का प्रावधान है। लड़कियों के लिए शादी की उम्र 18 और लड़कों के लिए 21 साल है।

अगर कोई इस कानून को तोड़ता है, तो उसे जेल हो सकती है। बाल विवाह करवाने वाले माता-पिता और पंडित को भी सजा मिलेगी। दोषी को 2 साल की जेल और 1 लाख तक जुर्माना हो सकता है। ये कानून बच्चों के फिजिकल और मेन्टल हेल्थ की रक्षा करता है।

बाल विवाह की शिकायत कहां करें

यदि आपको कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी मिलती है, तो तुरंत मदद लें। आप 181, 1098 (Childline) या 112 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, Child Marriage Free India पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिक्षा ही बाल विवाह (child marriage prohibition act) को रोकने का सबसे मजबूत हथियार है। लड़कियों को शिक्षित करने से वे अपने हक (child marriage law) के लिए लड़ सकेंगी। समाज को मिलकर इस कुप्रथा को जड़ से खत्म करना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में 649 करदाताओं ने लिया फर्जी इनकम टैक्स रिफंड, आयकर की छापेमारी में खुलासा

रेल मार्ग को दहलाने की साजिश, ट्रैक पर रखा लोहे का भारी गार्डर, टला हादसा

रायपुर बार एसोसिएशन चुनाव पर पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पुरुषों को 50% आरक्षण बना विवाद की वजह

एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2025: भर्ती परीक्षा का चयन सूची तैयार, आज जारी हो सकता है रिजल्ट

Tags:
  • child marriage prohibition act
  • child marriage
  • बाल विवाह
  • child marriage law
  • एमपी में बाल विवाह का मामला
  • Child marriage case in MP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती