इंतजार खत्म! आ गया एमपी पुलिस भर्ती 2025 रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Manya Jain | Apr 08, 2026, 19:11 IST
mp-police-constable-7500-bharti-result-out
MP पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। 6 हजार 525 पदों के लिए अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओबीसी आरक्षण के कारण 13% पदों का रिजल्ट अभी होल्ड पर है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बड़ी खबर दी। पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। 7 हजार 500 पदों की भर्ती हुई थी। 6 हजार 525 पदों का फाइनल रिजल्ट आया। 9 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित किया गया। esb.mp.gov.in पर रिजल्ट देखें।
रिजल्ट में फिलहाल ओबीसी आरक्षण के चलते 13 फीसदी पद होल्ड रहेंगे। आरक्षक के 7 हजार 500 पदों के लिए ईएसबी द्वारा अक्टूबर माह में परीक्षा के पहले चरण में रिटर्न टेस्ट लिया गया था। लिखित परीक्षा का परिणाम ईएसबी द्वारा 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
इस भर्ती के लिए कुल 7 हजार 500 पद निकाले गए थे। परीक्षा में 9 लाख 78 हजार 59 आवेदकों ने हिस्सा लिया। पहले चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को आया। उसमें 57 हजार 985 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चुने गए। इसके बाद 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक PPT हुई। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।---
अंतिम परिणाम में कुल 6 हजार 525 पदों के लिए चयन हुआ। इसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग और 13 प्रतिशत OBC पद शामिल हैं। NEP पद्धति से दोनों चरणों के अंक जोड़े गए। उम्मीदवार अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा में प्रदेश भर से 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 6.85 लाख अभ्यर्थी रिटर्न टेस्ट में शामिल हुए थे। जबकि रिजल्ट के बाद दूसरे चरण में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए केवल 59 हजार 438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
ईएसबी द्वारा जनवरी में जारी किए गए परिणाम के आधार पर चयन शाखा ने 10 पुलिस इकाइयों में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया था। फिजिकल टेस्ट के लिए 7500 पदों के मुकाबले 7 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा ने शारीरिक दक्षता परीक्षा और रिटर्न टेस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर जीएडी को सौंप दी थी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस चयन सूची का परीक्षण करने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद से हजारों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
जनवरी में आएगा एमपी आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेस और ऐप्स
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अभी समझें, वरना चूक हो जएगी
एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर
13 फीसदी पद रहेंगे होल्ड
9,78,059 आवेदकों में से चुने गए योग्य उम्मीदवार
6,525 पदों का अंतिम परिणाम घोषित
9 लाख से ज्यादा आवेदन
87-13 के फार्मूले पर रिजल्ट जारी किया गया
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस चयन सूची का परीक्षण करने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद से हजारों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले चयन कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Result' सेक्शन में जाकर 'Police Constable Recruitment Test - 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number (13 अंकों का) या Roll Number और अपनी Date of Birth दर्ज करें।
- आपके प्रवेश पत्र (Admit Card) पर अंकित TAC Code दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर 'Search' पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
जनवरी में आएगा एमपी आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
एमपी पुलिस भर्ती 2025 में पक्की नौकरी के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ऑनलाइन कोर्सेस और ऐप्स
एमपी पुलिस भर्ती 2025 : नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अभी समझें, वरना चूक हो जएगी
एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava