मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, ऐसा रहेगा सीएम का दौरा

Amresh Kushwaha | Mar 10, 2026, 09:12 IST
Share
mp cm mohan yadav cabinet meeting infrastructure water projects indore bjp workshop
mp cm mohan yadav cabinet meeting infrastructure water projects indore bjp workshop

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें पेयजल, सड़क और सिंचाई परियोजनाओं पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही सीएम इंदौर में बीजेपी की हाईटेक कार्यशाला में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश की राजनीति में आज (10 मार्च) काफी हलचल हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक अहम बैठक होने वाली है।

इस बैठक में कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है। दोपहर के बाद सीएम निमाड़ और मालवा का दौरा करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नरसिंहपुर जिले का दौरा करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 12:35 बजे ओंकारेश्वर में एक स्थानीय कार्यक्रम में जाएंगे। फिर, दोपहर 02:45 बजे इंदौर में एक और कार्यक्रम होगा।

शाम 06:15 बजे चोइथराम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम 07 बजे मायाखेड़ी में एक और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर रात 08:30 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।

मोहन कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

बैठक के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेयजल की सही व्यवस्था और बुनियादी सड़क निर्माण के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा, जल संसाधन विभाग के नहर और बांध निर्माण से जुड़े प्रस्ताव भी चर्चा में होंगे, जिससे किसानों को सिंचाई में बड़ी राहत मिल सकती है।

इंदौर में बीजेपी की प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला

इंदौर में आज बीजेपी की प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में 22 जिलों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस कार्यशाला का खास फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया और नमो ऐप जैसे विषयों पर रहेगा। यह कार्यक्रम संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 09:00 बजे भोपाल से गाडरवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:00 बजे गाडरवाड़ा विधानसभा के ग्राम सूखाखैरी पहुंचेंगे।

यहां वे आयोजित किसान मजदूर महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 01:30 बजे वे सूखाखैरी से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद, शाम 04:30 बजे पटवारी विधायक आरिफ मसूद के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी में पात्रता परीक्षा का विरोध कर रहे लाखों शिक्षक, 12 अप्रैल को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी योजना की 34वीं किस्त, हो गया ऐलान

इंदौर में शर्मनाक कांड : बीजेपी नेता के बेटे ने मोहित बनकर किया सेल्स मैनेजर का शोषण

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • जीतू पटवारी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश की राजनीति
  • मोहन कैबिनेट
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि