आज सीएम मोहन का बिहार में हल्ला-बोल, इधर राहुल गांधी आ रहे एमपी, देखें दोनों नेताओं का शेड्यूल

Kaushiki | Nov 08, 2025, 10:03 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav-congress-leader-rahul-gandhi-bihar-mp-tour
mp-cm-mohan-yadav-congress-leader-rahul-gandhi-bihar-mp-tour

बिहार चुनाव के चलते सीएम मोहन यादव बांका से लेकर बोधगया तक तीन रैलियां कर करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उमंग सिंघार संगठन को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।

आज (8 नवंबर 2025, शनिवार) राजनीति में बड़ी हलचल मचने वाली है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

आज शनिवार (8 नवंबर) को वे बिहार के तीन जरूरी विधानसभा क्षेत्रों में बैक-टू-बैक जनसभाएं करेंगे। इसका फोकस डबल इंजन की सरकार और विकास पर है।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश की पचमढ़ी पहुंचेंगे। वे और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार यहां नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। आइए जानें इनके आज के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:30 बजे: उनकी पहली जनसभा बांका जिले की बेलहर विधानसभा में होगी। यह सभा उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी, फुल्लीडुमर मैदान में होगी।
  • दोपहर 12:30 बजे: इसके तुरंत बाद, वह पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की पिपरा विधानसभा में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 2:50 बजे: दिन की तीसरी और आखिरी जनसभा गया जिले की बोधगया विधानसभा में होगी।
  • शाम 5:30 बजे: इस तूफानी दौरे के बाद वे भोपाल के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

CM मोहन यादव का फोकस

डॉ. मोहन यादव (सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम) बिहार में एनडीए के लिए एक स्टार प्रचारक के तौर पर उतरे हैं। माना जा रहा है कि अपनी जनसभाओं में उनका जोर मुख्य रूप से इन बातों पर रहेगा:

  • डबल इंजन की सरकार:
    वे बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताएंगे।
  • मध्यप्रदेश का विकास मॉडल:
    वे मध्य प्रदेश में अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उदाहरण देंगे। बिहार की जनता को भी उसी तरह के विकास का आश्वासन देंगे।
  • विपक्ष पर हमला:
    सीएम यादव महागठबंधन पर जोरदार हमला बोलेंगे। मतदाताओं को बताएंगे कि विपक्षी दलों का विजन स्पष्ट नहीं है। वे स्थानीय मुद्दों पर बीजेपी (BJP) का स्पष्ट विजन जनता के सामने रखेंगे। सीएम मोहन यादव दौरा
ये खबर भी पढ़ें...

News Strike: युवा कांग्रेस के चुनाव के बाद बदले कांग्रेस के अंदरूनी समीकरण, नई जोड़ी का दिखेगा दबदबा ?

एमपी में राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (8 नवंबर 2025) से दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश के दौरे रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षित करना और संगठन को मजबूत करना रहेगा। जानें उनके दो दिन के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम...

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम



पहला दिन: 8 नवंबर 2025 (शनिवार)

  • दोपहर 1:20 बजे: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:30 बजे: वे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:40 बजे: भोपाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 3:20 बजे: वे पचमढ़ी हेलीपैड पर उतरेंगे।
  • दोपहर 3:40 बजे: पचमढ़ी के रविशंकर भवन पहुंचकर आराम करेंगे।
  • दोपहर 3:45 से 4:15 बजे तक: रविशंकर भवन में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
  • शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक: वे होटल हाई लैंड पहुंचेंगे और जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करेंगे। वे यहां लगभग तीन घंटे तक ट्रेनिंग कैंप में मौजूद रहेंगे और जिलाध्यक्षों को चुनावी मंत्र देंगे।
  • शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक: वे जिला अध्यक्षों और उनके परिवारजनों से मिलकर उनसे बातचीत करेंगे।
  • रात्रि विश्राम: रात में वे पचमढ़ी के रविशंकर भवन में ही रुकेंगे।

दूसरा दिन: 9 नवंबर 2025 (रविवार)

  • सुबह 10:45 बजे: राहुल गांधी पचमढ़ी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11:25 बजे: वे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे: भोपाल से विशेष विमान से वे बिहार के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 1:20 बजे: वे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से उनका अगला कार्यक्रम शुरू होगा।
राहुल गांधी का यह दौरा मध्य प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Umang Singhar (@UmangSinghar) / Posts / X
Umang Singhar (@UmangSinghar) / Posts / X


पचमढ़ी दौरे पर उमंग सिंघार

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज (8 नवंबर 2025), शनिवार को पचमढ़ी में अहम दौरा है। वे सुबह 10:00 बजे नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जरूरी प्रशिक्षण सत्र पचमढ़ी में एम.पी.टी. हाईलैण्डस, साडा वैरियर के पास आयोजित किया जाएगा।

वे इस दौरान जिलाध्यक्षों को पार्टी की भावी रणनीति और संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, श्री सिंघार रात्रि विश्राम पचमढ़ी स्थित सर्किट हाउस में करेंगे। उनका यह दौरा आगामी चुनौतियों के लिए कांग्रेस की जमीनी तैयारियों पर केंद्रित है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, दिन-रात का गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम

आज का इतिहास: कैसे और किसने की थी X-Ray की एक्सीडेंटल खोज, जानें कैसे एक चमक ने बदल दी दुनिया

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • CM मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज