/sootr/media/media_files/2026/02/13/mp-cm-mohan-yadav-2026-02-13-08-47-09.jpg)
आज मध्य प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिहाज से बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (13 फरवरी) बहुत व्यस्त रहने वाले हैं।
उनके आज के शेड्यूल में भोपाल की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से लेकर छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम तक का दौरा शामिल है। वहीं शहडोल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
आज सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक बड़ी कॉन्फ्रेंस होने वाली है। इसमें मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर और 12 संभागायुक्त शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव इस बैठक में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों का जायजा लेंगे। खास बात ये है कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसका पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की लिस्टिंग और घरों की गणना की जाएगी।
जनगणना का दूसरा बड़ा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें असल जनसंख्या की गिनती की जाएगी। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया भी मौजूद होंगे, और मुख्यमंत्री अधिकारियों को काम में पूरी पारदर्शिता रखने के निर्देश देंगे।
दमोह में किसानों के बीच सीएम
भोपाल की मीटिंग खत्म करने के बाद दोपहर 12:35 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दमोह जाएंगे। वे यहां नोहलेश्वर महोत्सव में पहुंचेंगे। यहां भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम किसानों से बात करेंगे।
यहां सीएम किसानों की समस्याएं सुनेंगे और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। वहां लगी कृषि प्रदर्शनी और मेला किसानों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।
बागेश्वर धाम में भी जाएंगे एमसी
इसके बाद दोपहर 3:45 बजे सीएम मोहन यादव छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
सीएम यहां कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल होकर आशीर्वाद देंगे। इस सामाजिक कार्यों में शामिल होने के बाद सीएम शाम 5:20 बजे वापस भोपाल के लिए प्रस्थान (सीएम मोहन यादव दौरा) करेंगे।
शहडोल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस आज एक बड़ी जनाक्रोश रैली निकाल रही है। इस रैली का मुख्य मुद्दा है दूषित पेयजल, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की परेशानियां और अवैध रेत उत्खनन जैसी गंभीर समस्याएं।
यह मामला और गरमाया जब हाल ही में सीएम मोहन यादव के शहडोल दौरे पर काले झंडे दिखाने वाले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए लाठीचार्ज किया और एक नाबालिग छात्र को भी जेल भेज दिया। इसी मुद्दे पर आज (13 फरवरी) दोपहर 3 बजे जीतू पटवारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे सरकार को घेरेंगे और आगे की रणनीति बताएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
Toll Tax Rule Change: आधे-अधूरे एक्सप्रेस-वे पर नहीं देना पड़ेगा पूरा टोल, बदल गए नियम
शिवरात्रि के आसपास जारी होगी भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी की नई सूची, 15 मिनट में की गई थी रद्द
आज राजधानी में लगेगा प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा, जनगणना की तैयारी को लेकर होगी ट्रेनिंग
13 फरवरी का इतिहास: Sarojini Naidu, कविता से लेकर आजादी की जंग तक का सफर
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us