विदेश यात्रा पर जाएंगे सीएम, एमपी में इंग्लैंड-जर्मनी से आएगा निवेश

Siddhi Tamrakar | Nov 09, 2024, 17:19 IST
Share
cm mohan yadav 3
cm mohan yadav 3

सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों से मुलाकात करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे 24 नवंबर को इंग्लैंड और जर्मनी के दौरे के लिए रवाना होंगे और 30 नवंबर को भोपाल लौटेंगे। इस यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री इंग्लैंड के लंदन और जर्मनी के म्यूनिख में निवेशकों के साथ समिट में भाग लेंगे।

सीएम मोहन का उद्देश्य इन देशों से मध्य प्रदेश के लिए निवेश आकर्षित करना है। वे मुख्य तौर पर फार्मास्यूटिकल, आईटी, खनन, पर्यटन और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा, वे दोनों देशों में कला और संस्कृति के विषय पर चर्चा करेंगे और 'फ्रेंड्स ऑफ एमपी' समूहों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री 25 से 27 नवंबर तक लंदन में रहेंगे और 28 से 29 नवंबर तक जर्मनी में रहेंगे, जहां वे रोड शो भी करेंगे।
सीएम मोहन थोड़ी देर बाद डालेंगे लाड़ली बहना की 18वीं किस्त

दो रीजनल कॉन्क्लेव बाकी

प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का सिलसिला शुरू किया है। अब तक ग्वालियर, सागर, उज्जैन, जबलपुर और रीवा में इन कॉन्क्लेव का आयोजन हो चुका है। अब नर्मदापुरम और शहडोल में भी कॉन्क्लेव होने वाले हैं। इसके अलावा, भोपाल में फरवरी 2024 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भी किया जाएगा।

रीवा में हुआ था कॉन्क्लेव

सीएम डॉ मोहन यादव ने 23 अक्टूबर को रीवा में बुधवार को क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 4 हजार उद्योगपति शामिल हुए। केजीएस सीमेंट, सिद्धार्थ इंफ्राटेक कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट और अडानी ग्रुप जैसे बड़े निवेशक ने भी निवेश किया है।

ये मिले थे बड़े निवेशक...

  • केजीएस सीमेंट - 14 हजार करोड़ रुपए
  • सिद्धार्थ इंफ्राटेक - 12 हजार 800 करोड़ रुपए
  • अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड - 3000 करोड़ रुपए
  • अडानी ग्रुप - 2528 करोड़ रुपए
  • पतंजलि ग्रुप - 1 हजार करोड़ रुपए
  • रामा ग्रुप - 500 करोड़ रुपए

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • इंग्लैंड
  • लंदन
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव
  • cm mohan foreign tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज