MP में किसी ने सड़क पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, UP फॉर्मूला भी अपनाएगी सरकार

Marut raj | Updated:
Share
MP CM Mohan Yadav government banned Namaz  road द सूत्र द सूत्र
MP CM Mohan Yadav government banned Namaz road द सूत्र द सूत्र

सीएम मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के पुलिस महकमे की बड़ी बैठक ली। सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि पहले जो चल रहा था, वह अब नहीं चलेगा। व्यवस्था न सुधरी तो अफसरों को हटा दिया जाएगा।

रविकांत दीक्षित,भोपाल. सीएम मोहन यादव ने लॉ एण्ड ऑर्डर के लिए सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने शुक्रवार 24 मई को मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के पुलिस महकमे की बड़ी बैठक ली। दो टूक शब्दों में कहा कि पहले जो चल रहा था, वह अब नहीं चलेगा। व्यवस्था न सुधरी तो अफसरों को हटा दिया जाएगा।
सीएम ने डेढ़ घंटे डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित, एडीजी इंटेलिजेंस, सीआईडी, प्लानिंग शाखा के तमाम अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा, अब प्रदेश में कहीं भी सड़क पर नमाज पढ़े जाने की खबर नहीं आनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित जिले के एसपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाउड स्पीकर अभियान और तेज हो


CM Mohan Yadav ने कहा, लाउड स्पीकर पर अभियान और तेज किया जाए। रजिस्टर्ड अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई हो। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस अब उत्तर प्रदेश का फॉर्मूला अपनाए।

जहां कर्फ्यू लगा, वहां पुलिस फोर्स बढ़ाएं


सीएम ने DGP Sudhir Saxena से कहा कि प्रदेश की संकरी और अंधी गलियों में पुलिस फोर्स नहीं पहुंच पाती है। लिहाजा, ऐसे क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि पुलिस उन गलियों में भी आसानी से पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ कर सके। सीएम डॉ. यादव ने यह भी निर्देश दिए कि राज्य के जिन शहरों और इलाकों में पिछले 10 वर्षों में कर्फ्यू अथवा दंगे की स्थिति बनी है तो उसे सूचीबद्ध करें। ऐसे इलाकों में पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया जाए, ताकि अपराधियों में भी डर का माहौल हो।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव के सवालों पर क्यों सकपका गए डीजीपी सक्सेना

यूपी फॉर्मूले पर रहा सीएम का जोर


बैठक के दौरान सीएम ने तीन से चार बार यूपी फॉर्मूले की बात कही। अप्रत्यक्ष रूप से उनका यही कहना था कि जिस तरह यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है, वैसी ही अब मध्यप्रदेश में होनी चाहिए। पुलिस महकमे की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क पर नमाज Namaz on the road एमपी में सड़क पर नमाज पर रोक Ban on Namaz on the road in MP

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • DGP Sudhir Saxena
  • डीजीपी सुधीर सक्सेना
  • सड़क पर नमाज
  • Namaz on the road
  • एमपी में सड़क पर नमाज पर रोक
  • Ban on Namaz on the road in MP
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
खेत में पैरे के नीचे छिपाए थे 3.74 करोड़ रुपए, नोटों से भरी तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस

By Sandeep Kumar

खेत में पैरे के नीचे छिपाए थे 3.74 करोड़ रुपए, नोटों से भरी तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस
राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी

By Neel Tiwari

मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR