सीहोर जाएंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, लाड़ली बहनों को देंगे सौगात

Kaushiki | Apr 12, 2026, 09:57 IST
Share
CM MOHAN YADAV
CM MOHAN YADAV

सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए भेजेंगे। आष्टा में सीएम मोहन यादव का रोड शो भी होगा। वहीं 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज (12 अप्रैल) का दिन बहुत खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बहनों के खाते में करोड़ों रुपए भेजेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह भोपाल से सीहोर के आष्टा के लिए निकलेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम आज सुबह 10:35 बजे भोपाल से सीहोर के लिए निकलेंगे। सुबह 11:10 बजे वे सीहोर में एक भव्य रोड शो करेंगे। इसके बाद वे लाड़ली बहना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। आष्टा में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सीहोर के आष्टा में विकास की बौछार

सीएम मोहन यादव आज सीहोर के आष्टा शहर के दौरे पर रहेंगे। वहां वे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। लगभग 184 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। इसमें 115 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं, जिनका आज उद्घाटन होगा। साथ ही 69 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जाएगी।

लाड़ली बहनों के लिए खुशियों वाला दिन

सीएम मोहन यादव आज सीहोर के आष्टा से लाड़ली बहनों (एमपी की लाड़ली बहना) के खातों में करोड़ों रुपए भेजेंगे। प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार कुल 1836 करोड़ रुपए बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। ये राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बहनों तक पहुंच जाएगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक की तैयारी

दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। भोपाल में 17 अप्रैल को कांग्रेस की एक बड़ी बैठक होगी। ये मीटिंग भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हरीश चौधरी होंगे। बैठक में विधायक, सांसद और जिला प्रभारियों को भी बुलाया गया है। इसमें प्रदेश के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

धार में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज (12 अप्रैल) धार के गंधवानी-बाग के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:30 बजे वे गंधवानी से रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान वे सीसी रोड का भूमिपूजन और टैंकर वितरण करेंगे।

सुबह 11:00 बजे वे धार के गुलरियाखोदरा में रोड का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे कई और गांवों का भी दौरा करेंगे। साथ ही वे कई स्थानिय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे उमंग सिंघार वापस गंधवानी लौटेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

आज खत्म होगा लाड़ली बहनो का इंतजार, 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 35वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे सीएम

MP-CG-Rajasthan Weather: तीन राज्यों में लू की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

उज्जैन में मंदिर तोड़ने पर मचा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, पथराव में SI का फूटा सिर

एमपी की सरकारी जमीन गई तो जिम्मेदार अधिकारी की जेब से होगी भरपाई

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • एमपी की लाड़ली बहना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग