एमपी की सरकारी जमीन गई तो जिम्मेदार अधिकारी की जेब से होगी भरपाई

Amresh Kushwaha | Apr 10, 2026, 14:30 IST
Share
government land loss officer personal recovery gad guideline
government land loss officer personal recovery gad guideline

मध्यप्रदेश में सरकारी जमीन बचाने में लापरवाही अब अधिकारीयों को भारी पड़ेगी। जीएडी ने ग्वालियर हाईकोर्ट में नई गाइडलाइन पेश की है। अब कमजोर पैरवी या रिकॉर्ड छिपाने पर अधिकारी की जेब से वसूली होगी।

News in Short

  • सरकारी जमीनें कोर्ट में कमजोर पैरवी से हाथ से जा रही थीं।
  • जीएडी ने हाईकोर्ट के सामने अब नई जवाबदेही गाइडलाइन पेश की है।
  • लापरवाह अधिकारी की जेब से नुकसान की भरपाई की जाएगी।
  • हर केस के लिए एक प्रभारी अधिकारी तय किया जाएगा।
  • रिकॉर्ड छिपाने या देरी से अपील करने पर विभागीय जांच होगी।

News in Detail

कोर्ट में हारती रही सरकारी जमीनें

मध्यप्रदेश में सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं के हाथ से बचाने की कोशिश में बड़ा बदलाव होने वाला है। अदालतों में कमजोर पैरवी, जानबूझकर देरी से अपील दाखिल करना और रिकॉर्ड छिपाने जैसी लापरवाहियों पर ग्वालियर हाईकोर्ट की सख्त नाराजगी के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है।

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी (General Administration Department) ने हाईकोर्ट में एक नई नीति पेश की है। इसमें साफ कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत से सरकारी जमीन या रकम का नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई सीधे उस अधिकारी की जेब से होगी।

हाईकोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

जिले में ऐसे कई मामले सामने आए जहां बेशकीमती सरकारी जमीनें अदालत में सिर्फ इसलिए चली गईं क्योंकि सरकारी वकीलों और अधिकारियों ने समय पर जरूरी रिकॉर्ड पेश नहीं किए। ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए मुख्य सचिव और राजस्व विभाग से जवाब मांगा था।

कोर्ट ने साफ कहा कि अधिकारियों के निजी लाभ के लिए शासन के हितों को ताक पर रखने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं होगी। इसी दबाव के बाद सरकार ने यह नई व्यवस्था लागू की है।

जेब से होगी वसूली, नोटिस भी मिलेगा

नई गाइडलाइन में पहली बड़ी बात यह है कि यदि किसी मामले में अधिकारी की लापरवाही से सरकार को आर्थिक नुकसान होता है, तो वसूली संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी। इसके साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

दूसरी बात, जब भी नोटिस भेजने में विभाग की कोई चूक हो, तो नोटिस भेजने वाले की जिम्मेदारी तय होगी। यह एक अहम बदलाव है क्योंकि अब तक नोटिस न जाने पर कोई जवाबदेही नहीं होती थी।

हर केस का होगा एक प्रभारी

नई व्यवस्था में हर मुकदमे के लिए एक ओआईसी (Officer-In-Charge) यानी प्रभारी अधिकारी नियुक्त होगा। यह अधिकारी केस के पुराने और नए दोनों आदेशों को समय पर पेश करने के लिए जिम्मेदार होगा। यदि कोई रिकॉर्ड छूटा या देरी हुई, तो सीधे इसी अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।

यह व्यवस्था इसलिए जरूरी थी क्योंकि अब तक केस की जिम्मेदारी किसी एक पर नहीं होती थी। कई विभागों के बीच टाल-मटोल होती रहती थी और जमीनें हाथ से निकलती रहती थीं।

कलेक्टर को भी नई जिम्मेदारी

नई गाइडलाइन के मुताबिक यदि शासकीय अपील न्यायालय में कोई अंतिम फैसला लेना हो, तो कलेक्टर की राय लेना अनिवार्य होगा। यह इसलिए जरूरी है ताकि जिले की असली जमीनी स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला हो।

इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि केवल कागजी कार्रवाई के आधार पर कोई बड़ा फैसला न लिया जाए।

आईटी से होगी निगरानी

सभी कोर्ट से संबंधित मामलों की आईटी सिस्टम के जरिए निगरानी होगी। इससे यह पता चलेगा कि किस केस में क्या प्रगति हुई और कहां देरी हो रही है। इसके साथ ही, नोटिस भेजने और पुराने आदेश रखने में जो लापरवाही होती रही है, उस पर अब डिजिटल नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News. विजय माल्या की कंपनी पर मेहरबानी: भोपाल में सरकारी जमीन का खेल

एमपी में सरकारी जमीनों पर बनेंगे होटल-रिसॉर्ट, 450 करोड़ रुपए का होगा निवेश

सरकारी जमीन में खेल : EOW ने सोसायटी अध्यक्ष और तहसीलदार धुर्वे पर कसा शिकंजा

विधानसभा में खुलासा: सरकारी जमीन पर आनंदपुर ट्रस्ट का कब्जा, राजनीतिक हलकों में मचा हड़कंप

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • General Administration Department
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच
  • मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग
  • सरकारी जमीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा