सीएम मोहन यादव आज रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, धार दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार
Amresh Kushwaha | Apr 11, 2026, 08:54 IST
mp cm mohan yadav raisen umang singhar dhar visit
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रायसेन के उन्नत कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
मध्यप्रदेश में आज, 11 अप्रैल को सियासी और कृषि गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। एक ओर जहां सीएम मोहन यादव रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव के जरिए किसानों को आधुनिकता का पाठ पढ़ाएंगे, वहीं दूसरी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।
आज रायसेन के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:45 बजे होगी जब मुख्यमंत्री राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे वे रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद, दोनों नेता रायसेन जाएंगे।
यहां 11:30 बजे से शुरू होने वाले उन्नत कृषि महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 02:00 बजे तक रायसेन में रहने के बाद मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौटेंगे। शाम 05:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। रात 08:30 बजे सीएम टीटी नगर के नव वर्ष मेले में जाएंगे।
रायसेन में यह महोत्सव आज यानी 11 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर हो रहे इस आयोजन में दिग्गज वैज्ञानिक किसानों को खेती की नई बारीकियां सिखाएंगे।
महोत्सव के 20 सत्रों में खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI in Agriculture), मशीनीकरण और इंटीग्रेटेड फार्मिंग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। दिलचस्प बात यह है कि 13 अप्रैल को इस मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज धार और गंधवानी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनका दिन सुबह 10:00 बजे धार से शुरू होगा। सिंघार आज सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ग्राम कालीदेवी, मुहाज, और छटवानी जैसे दर्जन भर से अधिक गांवों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे।
दोपहर 01:00 बजे वे पिपरानी में पूर्व सरपंच स्व. अमरू के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाम के समय सिंघार सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए डेंहरीपुरा और चुम्पीया जैसे गांवों में टैंकर और कबड्डी नेट का वितरण भी करेंगे। उनका यह जनसंपर्क अभियान रात 07:00 बजे ग्राम गेंटा में समाप्त होगा।
ये खबर भी पढ़िए...
CM मोहन यादव ने पलटा पीएचक्यू का प्रस्ताव, सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सौंपी संभागों की कमान
भोपाल के सरकारी हॉस्टल के खाने में कीड़े और पत्थरबाजी, उमंग सिंघार की CM से मांग
राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार बने एमपी की 'आदिवासी राजनीति' का नया चेहरा
सीएम मोहन यादव बोले- भाजपा की विचारधारा अटल-अमर, मोदी के नेतृत्व में धुरंधर-2 का दौर
रायसेन में जुटेगी दिग्गजों की टोली
यहां 11:30 बजे से शुरू होने वाले उन्नत कृषि महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 02:00 बजे तक रायसेन में रहने के बाद मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौटेंगे। शाम 05:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। रात 08:30 बजे सीएम टीटी नगर के नव वर्ष मेले में जाएंगे।
तीन दिवसीय महोत्सव में दिखेगी आधुनिक भारत की झलक
महोत्सव के 20 सत्रों में खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI in Agriculture), मशीनीकरण और इंटीग्रेटेड फार्मिंग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। दिलचस्प बात यह है कि 13 अप्रैल को इस मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत करेंगे।
धार दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघर
दोपहर 01:00 बजे वे पिपरानी में पूर्व सरपंच स्व. अमरू के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाम के समय सिंघार सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए डेंहरीपुरा और चुम्पीया जैसे गांवों में टैंकर और कबड्डी नेट का वितरण भी करेंगे। उनका यह जनसंपर्क अभियान रात 07:00 बजे ग्राम गेंटा में समाप्त होगा।
ये खबर भी पढ़िए...
CM मोहन यादव ने पलटा पीएचक्यू का प्रस्ताव, सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सौंपी संभागों की कमान
भोपाल के सरकारी हॉस्टल के खाने में कीड़े और पत्थरबाजी, उमंग सिंघार की CM से मांग
राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार बने एमपी की 'आदिवासी राजनीति' का नया चेहरा
सीएम मोहन यादव बोले- भाजपा की विचारधारा अटल-अमर, मोदी के नेतृत्व में धुरंधर-2 का दौर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari