आज उज्जैन में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Jun 17, 2026, 09:30 IST
Share
mp cm mohan yadav
mp cm mohan yadav

आज मध्य प्रदेश की राजनीति में दो बड़ी हलचलें हैं। सीएम मोहन यादव उज्जैन के दौरे पर रहेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, ग्वालियर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नीट घोटाले के खिलाफ कांग्रेस की मैराथन में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (17 जून) उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। सीएम उज्जैन को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं दूसरी ओर आज ग्वालियर में कांग्रेस नीट घोटाले को लेकर सड़क पर उतरकर मैराथन विरोध प्रदर्शन करेगी। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 10:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाशनाथ काटजू को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सीएम भोपाल से उज्जैन के लिए निकलेंगे। उज्जैन पहुंचने के बाद वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दोपहर के समय सीएम महिदपुर जाएंगे। यहां वे नए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही यहां कुछ नए कामों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। वे 4:00 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे।

ग्वालियर में नीट मामले पर विरोध

वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। आज ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं का बड़ा जमावड़ा होने वाला है। यह दौरा नीट और सीबीएसई घोटाले के विरोध में है।

कांग्रेस ने इसके लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया है। यह मैराथन ग्वालियर के मेला ग्राउंड से शुरू होगी, जो फूलबाग तक जाएगी। इस आयोजन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी रहेंगे।

ग्वालियर में होने वाली मैराथन के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है। वहीं उज्जैन में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारियों में लगा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे कल 18 जून को इंदौर और बैतूल होकर ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वहां वे भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति जबलपुर जाएंगी। वे वहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

साथ ही वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगी। दौरे के आखिरी चरण में राष्ट्रपति ग्वालियर और कूनो नेशनल पार्क भी जाएंगी। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी पुलिस भर्ती का बदला पूरा गणित, अब पदक नहीं प्रदर्शन भी देगा सरकारी नौकरी

एमपी के 55 जिलों को जोड़ेंगे छह नए कॉरिडोर, 36 हजार करोड़ होंगे खर्च

एमपी निकाय चुनाव: महापौर-नपा अध्यक्ष आरक्षण पर बड़ा फैसला, आरक्षण अधिकारी नियुक्त

एमपी में तबादलों की डेडलाइन बढ़ी, मोहन कैबिनेट में बड़ा फैसला

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा