CM Mohan Yadav , पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कल दिल्ली में
Marut raj | May 13, 2024, 22:47 IST
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Lok Sabha Elections द सूत्र the sootr
मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कल यानी 14 मई मंगलवार को दिल्ली में रहेंगे। सीएम मोहन यादव दिल्ली में ही रात रुकेंगे। इससे पहले वह यूपी में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल. सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) 14 मई को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वह 14 मई को दोपहर 2 बजे भोपाल से खजुराहो रवाना होंगे। यहां से उत्तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। सीएम महोबा जिले की की चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। सीएम यादव दोपहर 3.25 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां जनसभा के बाद दिल्ली रवाना होंगे। शाम 5.55 बजे दिल्ली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव रात को दिल्ली में ही रुकेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में करेंगे प्रचार
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Former CM Shivraj Singh Chauhan )14 मई को दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में शाम 5 बजे महिला सम्मेलन और शाम 7 बजे दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह रात 9 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। CM Mohan Yadav's schedule tomorrow सीएम मोहन यादव का कल का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman