विधानसभा से लेकर कृषि महोत्सव तक, जानें सीएम मोहम यादव का आज का कार्यक्रम

Aman Vaishnav | Jul 21, 2026, 07:32 IST
Share
सीएम मोहम यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहम यादव का आज का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार 21 जुलाई को कई अहम कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सीएम विधानसभा सत्र, कृषि महोत्सव और डॉ. हेडगेवार महानाट्य में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार, 21 जुलाई को दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों में रहेंगे। सुबह सीएम एक जरूरी ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद वे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां मानसून सत्र चल रहा है। दोपहर बाद वे बलराम कृषि महोत्सव से वीसी के जरिए जुड़ेंगे।

आइए विस्तार से जानते हैं सीएम मोहन यादव का दौरा...

सुबह की ब्रीफिंग से शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिन सुबह 10:30 बजे एक अहम ब्रीफिंग से शुरू होगा। यह बैठक एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ होगी।

इसमें प्रदेश की सुरक्षा और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। ठीक इसके बाद, सुबह 10:45 से 10:55 के बीच, मुख्यमंत्री विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा में सत्र की गतिविधियां

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सदन में मौजूद रहेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र (एमपी विधानसभा का मानसून सत्र) 20 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह सत्र 24 जुलाई तक चलेगा।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री एक मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि इस मुलाकात से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

वीसी से जुड़ेंगे बलराम कृषि महोत्सव से

दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री वीसी के जरिए बड़वानी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। यह महोत्सव किसानों और कृषि से जुड़ी योजनाओं को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

शाम को फिर विधानसभा और रवींद्र भवन

शाम 6:35 से 6:45 के बीच मुख्यमंत्री एक बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:55 से 7:00 बजे के बीच वे कार से रवींद्र भवन सभागार, भोपाल पहुंचेंगे।

हेडगेवार महानाट्य का मंचन देखेंगे मुख्यमंत्री

रवींद्र भवन में मुख्यमंत्री युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य के मंचन में मौजूद रहेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर आधारित बताया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे, जहां उनका व्यस्त दिन खत्म होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा विधायक दल की बैठक में बोले सीएम: हर विधायक सरकार का ब्रांड एम्बेसडर

एमपी पुलिस की समीक्षा, सीएम बोले- भर्ती बोर्ड जल्दी बनाएं, प्रमोशन प्रक्रिया तेज करें

इंदौर में किसानों के साथ करणी सेना सुबह से डटी, टेंट लगाया, सीएम से मिलने की मांग

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: आज यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मानसून सत्र
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • एमपी विधानसभा का मानसून सत्र
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज