आज जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, कांवड़ यात्रा में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Aug 10, 2026, 07:50 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 10 अगस्त सोमवार को जबलपुर और भोपाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम जबलपुर में कांवड़ यात्रा में भाग लेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे की शुरुआत सुबह पौने दस बजे होगी। वे समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस से मुलाकात करेंगे। इसी बैठक में आयुक्त जनसंपर्क भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक प्रशासनिक और सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

जबलपुर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री

स्टेट हैंगर भोपाल से मुख्यमंत्री जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह सवा दस बजे से पौने ग्यारह बजे के बीच डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे रांझी के लिए निकलेंगे।

रांझी में कांवड़ यात्रा कार्यक्रम

रांझी में मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संस्कार कांवड़ यात्रा 2026 से जुड़ा होगा। यह आयोजन सुबह सवा ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। यह आगमन दोपहर सवा बारह बजे होगा।

वीसी से जुड़ेंगे आगर मालवा से

एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यह आगर मालवा में होने वाली कलश यात्रा से संबंधित कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री दोपहर सवा बारह बजे एयरपोर्ट से ही इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

भोपाल वापसी और अभिनंदन कार्यक्रम

इसके बाद मुख्यमंत्री वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। यह यात्रा दोपहर साढ़े बारह बजे से सवा एक बजे के बीच होगी। स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने के बाद वे रवीन्द्र भवन जाएंगे। यहां उनका आगमन दोपहर सवा एक बजे होगा।

रवीन्द्र भवन के रवीन्द्र समागम केंद्र में मुख्यमंत्री का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम दोपहर सवा एक बजे से सवा दो बजे तक चलेगा।

लोकार्पण और मंत्रालय की बैठकें

अभिनंदन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां उनका आगमन दोपहर सवा दो बजे होगा। इसके बाद वे एक महत्वपूर्ण लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय बुनकर और शिल्प सम्मान से जुड़ा होगा। साथ ही एक वेब कॉमर्स पोर्टल का भी लोकार्पण होगा। यह आयोजन दोपहर सवा दो बजे से सवा तीन बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे। यह आगमन दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। मंत्रालय में वे कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

शाम चार बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक स्वतंत्रता दिवस और अन्य आगामी पर्वों के आयोजन को लेकर होगी।

इसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इसी के साथ उनका पूरे दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम जोन

ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार

मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा

एमपी में दो पुराने थर्मल प्लांट बनेंगे परमाणु केंद्र! संभावना तलाश रहा अडानी पावर

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • डुमना एयरपोर्ट जबलपुर
  • कुशाभाऊ ठाकरे
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • कांवड़ यात्रा
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान