सीएम मोहन यादव फिर बोले इसी सत्र में आएगा UCC, रामचंद्र की एक शादी तो रहीम से भी यही उम्मीद
Sanjay Gupta | Jul 15, 2026, 18:43 IST
Photograph: (the sootr)
सीएम डॉ.मोहन यादव नए एक बार फिर यूसीसी को लेकर अपनी नीति साफ कर दी है। सीएम ने कहा कि मानसूत्र सत्र में ही यूसीसी को पास कर लागू किया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस को लेकर फिर सीएम ने घेरा।
Indore. सीएम डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर दौरे पर हैं और यहां विकास की सौगातें दे रहे हैं। इस दौरान जिला अस्पताल के 83 करोड़ के नए भवन का लोकापर्ण किया। आयोजन के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी के साथ ही सभी विधायक व अन्य नेता उपस्थित थे।
सीएम ने इस दौरान यूसीसी को लेकर कहा कि जब एक देश तो एक विधान क्यों नहीं। हिंदू एक विवाह करेगा तो उसका विधान अलग, मुस्लिम भाई करेगा तो उसके धर्म के हिसाब से कानून अलग। रामचंद्र जब एक शादी करता है तो फिर रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। मुस्लिम बहनें भी हमारी है और उनके जीवन में कष्ट नहीं आना चाहिए। यूसीसी का यही भाव है।
इसी
सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक समान कानून लाने के लिए विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। सभी धर्म सम्मान करते हुए एक समान कानून लाने के लिए इसी मानसून सत्र में पास कराने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस कानून को चुपचाप भी पारित कर सकते थे लेकिन हमने सभी 55 जिलों, संभाग में कमेटी बनाकर 10 लाख से ज्यादा लोगों से सुझाव लिए।
सीएम ने आगे कहा कि कमेटी की बैठकों में सभी धर्मों, राजनीतिक दलों के लोग थे। लेकिन यहां भी कांग्रेस नो दोमुंही बात की और बैठकों में शामिल होकर सुझाव नहीं दिए। कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम करती है और वोट बैंक की चिंता पालती है। यूसीसी हो या भोजशाला का मुद्दा कांग्रेस हमेशा दो मुंही बात करती है और हमने कहा कि कोर्ट का आदेश का पालन होगा।
वहीं जिला अस्पताल भवन लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सीएम बलराम कृषि महोत्व 2026 में शामिल हुए। इसमें सीएम ने कहा कि मप्र किसान कल्याण वर्ष मना रहा है। किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यह बदलते दौर का मप्र है। कांग्रेस की सरकार ने किसान के लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने इंदौर की लक्ष्मीबाई कृषि उपज मंडी शिफ्ट करने की घोषणा की।
वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कहा कि दिग्विजय सिंह के राज में किसानों को 18 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलता था। आज बीजेपी के शासन मे जीरो फीसदी ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता है। दिग्विजय सिंह के समय में कोई किसान निधी नहीं मिलती थी लेकिन आज पीएम 6000 रुपए और सीएम 6000 रुपए इस तरह 12 हजार की सम्मान निधी खाते में आती है। बीजेपी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन जिस अस्पताल का कर रहे उद्घाटन, वो आज भी अधूरा, बदल चुके सात कलेक्टर
MP यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, समिति ने सीएम को सौंपी, मानसून सत्र में होगा पेश
इंदौर में प्रापर्टी ब्रोकर की गिरकर मौत, पास के कमरे में थी एक महिला मित्र, मामला संदिग्ध
ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी
रामचंद्र की एक शादी तो रहीम की भी एक ही
इसी विधानसभा में आएगा
कांग्रेस ने की दो मुंही बात- सीएम
बलराम कृषि महोत्व 2026 में सीएम
कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय पर ये कहा
यह खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन जिस अस्पताल का कर रहे उद्घाटन, वो आज भी अधूरा, बदल चुके सात कलेक्टर
MP यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, समिति ने सीएम को सौंपी, मानसून सत्र में होगा पेश
इंदौर में प्रापर्टी ब्रोकर की गिरकर मौत, पास के कमरे में थी एक महिला मित्र, मामला संदिग्ध
ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA