CM मोहन यादव ने बांके बिहारी में की पूजा, खरीदी लड्डू गोपाल की प्रतिमा

Ravi Singh | Jan 09, 2025, 18:35 IST
Share
Mohan Yadav Mathura Shri Krishna Darshan
Mohan Yadav Mathura Shri Krishna Darshan Photograph: (the sootr)

अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद सीएम मोहन यादव ने बाजार में खरीदारी की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाल ही में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने मथुरा के बाजार में खरीदारी भी की। उनके साथ परिवार के सदस्य और बाल गोपाल भी नजर आए। सीएम यादव का यह दौरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जहां मथुरा पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी।

सीएम ने किए श्री कृष्ण के दर्शन

सीएम मोहन यादव ने मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने गोकुल और वृंदावन का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने गुरु शरणानंद महाराज से मुलाकात की। इस पवित्र यात्रा में मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की आरती में भी भाग लिया, जिससे उनकी भक्ति और आस्था का स्पष्ट संदेश मिला। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें भगवान श्री कृष्ण के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला।

ये खबर भी पढ़ें...

10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!

कमलनाथ की नाराजगी पर बोले CM मोहन यादव-कांग्रेस बुजुर्गों का अपमान करती है

खरीदी लड्डू गोपाल की प्रतिमा

श्री कृष्ण जन्मस्थली और बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद सीएम मोहन यादव अपने परिवार के साथ बाजार गए। इस दौरान उन्होंने मथुरा में लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीदी। मोहन यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि "भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के दर्शन कर मधुसूदन के बाल स्वरूप की मूर्ति खरीदी। लड्डू गोपाल की मनमोहक मूर्ति इतनी सुंदर है, मानो स्वयं भगवान हों।

मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पोस्ट

दर्शन के बाद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि "वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और धूल-धूसरित में राधा रानी बसती हैं।" उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के दर्शन को अपने जीवन का सबसे पवित्र और धन्य क्षण बताया। सीएम ने यह भी बताया कि राधारमण मंदिर की दिव्यता ने उन्हें मानसिक शांति प्रदान की है।

ये खबर भी पढ़ें...

कृष्ण की ऐसी दीवानी हुई MSC स्टूडेंट... घर-बार छोड़ चली गई थी वृंदावन

मोहन सरकार ने पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, आसान भाषा में समझें

यूपीआई से किया पेमेंट

मथुरा दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने वृंदावन के एक होटल में कुल्हड़वाली लस्सी पी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि "वृंदावन के भक्तिमय माहौल ने इस कुल्हड़वाली लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। लस्सी पीने के बाद डॉ. मोहन यादव ने खुद अपने मोबाइल से यूपीआई पेमेंट किया।

मध्य प्रदेश सरकार का तीर्थ स्थल विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान कृष्ण से जुड़े राज्य के सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस निर्णय से राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

श्रीकृष्ण पाथेय में शामिल होंगे ये स्थल

मध्य प्रदेश में श्री कृष्ण पाथेय योजना के तहत उज्जैन, इंदौर, सागर, पन्ना, रायसेन और देवास समेत 8 जिलों के उन स्थानों को धार्मिक पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां द्वापर युग में भगवान कृष्ण के चरण पड़े थे। ये सभी स्थान उनकी पढ़ाई, विश्राम और विवाह से जुड़े हैं। इसके साथ ही श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा, वृंदावन समेत दूसरे राज्यों से जुड़े स्थानों को भी इसमें शामिल किया गया है। इनमें द्वारिका, अमरावती, सोमनाथ और रणथंभौर शामिल हैं। मध्य प्रदेश के सभी स्थानों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के तीर्थ स्थलों का नक्शा भी तैयार किया जा रहा है।

Tags:
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • मथूरा न्यूज
  • mathura
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Sri Krishna Janmabhoomi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग