एमपी में 4 जिलों के कलेक्टर बदले, IAS पार्थ जायसवाल को शहडोल का जिम्मा

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
एमपी में 4 जिलों के कलेक्टर बदले
Photograph: (thesootr)

मध्यप्रदेश शासन ने 28 जुलाई को आदेश जारी कर 4 जिलों के कलेक्टर बदल दिए। पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल भेजा गया है। वहीं मीशा सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया है।

मध्यप्रदेश शासन ने 28 जुलाई को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल भेजा गया है। बालाघाट और रतलाम में भी नई पदस्थापना हुई है।

एमपी में प्रशासनिक सर्जरी थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक और आदेश जारी किया। इस आदेश का क्रमांक ई-1/115/2026/5/एक है। इसमें कुल 8 अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई है।

mp-collector-transfer
mp-collector-transfer


'द सूत्र' की खबर पर मुहर...

जॉइनिंग से पहले बदला शहडोल कलेक्टर का नाम

'द सूत्र' ने पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव खबर में बता दिया था कि शहडोल कलेक्टर की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है और ज्वाइनिंग से पहले ही कलेक्टर बदल सकती हैं।

IAS मीशा सिंह का नाम शहडोल कलेक्टर के तौर पर चर्चा में था, लेकिन प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने अब IAS पार्थ जायसवाल को शहडोल जिले की कमान सौंपी है।

'द सूत्र' की यह खबर सटीक साबित हुई। प्रशासनिक गलियारों में चल रही हलचल और संभावित बदलाव की जानकारी द सूत्र ने समय रहते सामने रखी थी।

चार जिलों में बदले कलेक्टर

सबसे बड़ा बदलाव छतरपुर जिले में हुआ है। यहां के आईएएस पार्थ जायसवाल को अब शहडोल भेजा गया है। पार्थ जायसवाल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे लंबे समय से छतरपुर में कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे थे।

छतरपुर की खाली हुई कुर्सी अब मृणाल मीणा को सौंपी गई है। मृणाल मीणा अब तक बालाघाट के कलेक्टर थे। वे भी 2015 बैच के अधिकारी हैं। उनकी जगह बालाघाट में नए कलेक्टर की तैनाती की गई है।

बालाघाट की कमान अब कुमार सत्यम को मिली है। कुमार सत्यम पहले ग्वालियर में अपर कलेक्टर के पद पर तैनात थे। वे 2017 बैच के अधिकारी हैं। यह उनकी पहली कलेक्टर पोस्टिंग मानी जा रही है।

रतलाम जिले में भी बदलाव हुआ है। यहां की आईएएस मीशा सिंह को अब भोपाल बुलाया गया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। मिशा सिंह 2016 बैच की अधिकारी हैं।

मंत्रालय स्तर पर भी हुए बदलाव

कलेक्टरों के अलावा मंत्रालय स्तर पर भी कई अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। दिनेश जैन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे 2011 बैच के अधिकारी हैं और पहले पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग में तैनात थे।

गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वे भी 2011 बैच के अधिकारी हैं। अंकित अस्थाना को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वे 2014 बैच के अधिकारी हैं।

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मध्यप्रदेश स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट का परियोजना संचालक बनाया गया है। वे 2015 बैच की अधिकारी हैं।

दो अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

आदेश में दो और अहम बदलाव किए गए हैं। स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से दी गई है। वे 2012 बैच के अधिकारी हैं।

इसके बाद आईएएस ऋषि गर्ग को राज्य योजना आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक बने रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है।

सभी नियुक्तियां अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक के लिए की गई हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि छतरपुर से पार्थ जायसवाल के तबादले पर चर्चा तेज है।

ये खबरें भी पढ़ें...

IAS मीशा सिंह को लेकर फंस गया बड़ा पेच, ज्वाइनिंग से पहले ही बदल जाएंगी शहडोल कलेक्टर

भोपाल मेट्रो के लिए जमीन ली, नहीं मिला मुआवजा, अब कलेक्टर होंगे HC में पेश

ओबीसी आरक्षण पर नई बहस: जब दूसरे वर्गों को आबादी के अनुसार आरक्षण, तो OBC से क्यों भेदभाव?

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह-समर्थ की हिरासत बढ़ी, अब CBI जांच पर नजर



Tags:
  • कलेक्टर
  • एमपी में प्रशासनिक सर्जरी
  • आईएएस ऋषि गर्ग
  • आईएएस पार्थ जायसवाल
  • आईएएस मीशा सिंह
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल