बिना टीचर-बिल्डिंग वाले कॉलेजों पर मोहन सरकार का तगड़ा एक्शन, 42 कॉलेजों की मान्यता रद्द
Rohit Sahu | Jul 06, 2025, 15:40 IST
Fake college
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में बिना टीचर और बिल्डिंग के संचालित हो रहे 42 कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। तीन महीने चली जांच में 45 कॉलेजों की जांच हुई थी।
ग्वालियर-चंबल अंचल में बिना शिक्षक और इमारत के ही कई कॉलेज चल रहे हैं। मोहन सरकार ने ऐसे कॉलेजों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड 42 कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। अब इन कॉलेजों की मान्यता रद्द कर रिपोर्ट को जीवाजी यूनिवर्सिटी को सौंपा गया है।
साइंस कॉलेज ग्वालियर के प्राचार्य डॉ. वीपीएस जादौन के नेतृत्व में जांच की गई। जांच में सामने आया कि अधिकतर कॉलेजों में स्थायी भवन नहीं थे, स्टाफ नहीं था या भूमि संबंधी डॉक्यूमेंट ही अधूरे थे। कई कॉलेजों को पूर्व में अस्थायी छूट दी गई थी, लेकिन वे तय मानकों को पूरा नहीं कर पाए।
हाल में 12 और कॉलेजों की सूची जारी की गई थी जिनमें से 11 की मान्यता सत्र 2025-26 के लिए खत्म कर दी गई।सिर्फ जय श्रीकृष्णा कॉलेज, महाराजपुर, मुरैना को ही मान्यता दी गई है। जिन 11 कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई, उनके सभी पाठ्यक्रम अमान्य कर दिए गए हैं। विभाग ने कुल अबतक 42 कॉलेजों की मान्यता रद्द की है।
यह भी पढ़ें...रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत प्रकरण, राज्य सरकार सख्त, जांच के लिए रिपोर्ट तलब
जिन कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली, वहां डॉक्यूमेंट में गड़बड़ियां, किराए पर भवन संचालन, निर्माण अनुमति और कृषि भूमि डायवर्जन प्रमाणपत्र जैसी कमियां पाई गईं। कई कॉलेजों ने खुद ही मान्यता सरेंडर कर दी, जबकि अन्य की मान्यता जांच में फेल होने पर रद्द कर दी गई।
यह भी पढ़ें...इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश भदौरिया ने देशभर के कॉलेजों को मान्यता दिलाने लिया कमीशन, फर्जी डिग्रियां दे रहे
उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक ने बताया कि लीड कॉलेज के माध्यम से सभी कॉलेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया। जिन कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी के तय मानकों का पालन नहीं किया, उन्हें सम्बद्धता सूची से बाहर कर दिया गया। यह पूरी रिपोर्ट जीवाजी विश्वविद्यालय को सौंप दी गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मान्यता | MP उच्च शिक्षा विभाग | Jiwaji University
45 कॉलेजों की हुई थी जांच
दरअसल विभाग को 4 अस्पताल और 2 कॉलेज चलने की जानकारी मिली थी इसके बाद 13 जांच समितियां गठित की गईं, जिनमें 26 सदस्य शामिल थे। अप्रैल से जून तक तीन महीने तक चली जांच में 45 कॉलेजों की जांच की गई। इनमें से 19 कॉलेजों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं।
तीन महीने चली जांच, 19 कॉलेजों में पाई गईं अनियमितताएं
2025-26 सत्र से 11 कॉलेजों की मान्यता समाप्त
यह भी पढ़ें...रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत प्रकरण, राज्य सरकार सख्त, जांच के लिए रिपोर्ट तलब
जांच में खुली पोल, किराए की बिल्डिंग में चल रहे थे कॉलेज
यह भी पढ़ें...इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुरेश भदौरिया ने देशभर के कॉलेजों को मान्यता दिलाने लिया कमीशन, फर्जी डिग्रियां दे रहे
42 कॉलेजों की रिपोर्ट यूनिवर्सिटी भेजी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मान्यता | MP उच्च शिक्षा विभाग | Jiwaji University
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari