मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आरोप लगाने पर चौरड़िया 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, लेकिन फिर पटवारी को घेरा
Sanjay Gupta | Jul 22, 2024, 20:44 IST
Jeetu Patwari Ajay Chourdia
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बीजेपी के साथ सेटिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाने वाले मप्र कांग्रेस आर्थिक व व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरडिया को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
INDORE : मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बीजेपी के साथ सेटिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाने वाले मप्र कांग्रेस आर्थिक व व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरडिया को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस आदेश की कॉपी सामने आने के बाद चौरड़िया के तेवर ढीले नहीं हुए और उन्होंने फिर वीडियो संदेश जारी कर जीतू पर हमला किया।
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने चौरड़िया को पत्र जारी किया है। इशमें लिखा है कि 18 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक हुई। आपके द्वारा नोटिस पर दिए गए जवाब से समिति संतुष्ट नहीं है। समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कांग्रेस की पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
वहीं चौरड़िया ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैं दिल से कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी में ही ताउम्र रहूंगा। निष्कासन के पत्र से मप्र कांग्रेस संगठन को बचाने के मेरे प्रयास और संकल्प में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम कांग्रेसी खड़गे जी, सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी की विचारधार वाली कांग्रेस के कार्यकर्ता है, जीतू पटवारी की विचारधारा वाली कांग्रेस के नहीं। एक नेता जिसकी चाबी दूसरी पार्टी के हाथों में हैं, उसे कांग्रेस खत्म नहीं करने देंगे। जल्द मैं प्रेस वार्ता कर नए खुलासे करूंगा।
ये खबर भी पढ़ें...
आईएएस तबादला सूची अटकी, मंत्री नागर सिंह चौहान को मनाने में लगी सरकार
चौरडिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाए थे कि पटवारी बीजेपी के साथ सेटिंग की राजनीति करते हैं। अक्षय बम के बीजेपी में जा सकते हैं यह जानन के बाद भी उन्होंने उन्हें टिकट दिलवाया और अभी भी वह उनके संपर्क में हैं। भाई नाना को जिलाबदर से बचाने के लिए वह सरकार के पक्ष में हुए और उनसे मदद ली। पटवारी किसी की सुनते नहीं है और वह आत्ममुग्ध और मदमस्त है।
![sanjay gupta]()
पार्टी ने यह निष्कासन आदेश जारी किया
चौरड़िया ने यह जारी किया संदेश
ये खबर भी पढ़ें...
आईएएस तबादला सूची अटकी, मंत्री नागर सिंह चौहान को मनाने में लगी सरकार
यह लगाए थे आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari