'याद रखिए इसी जनता के बीच जाना है', प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर भड़की कांग्रेस

Raj Singh | Mar 02, 2025, 11:33 IST
Share
patel mp
patel mp

मध्य प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान के बाद राजनीति में हलचल मच गई है, जिसमें उन्होंने कहा, अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत हो गई है।

'अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है', मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान के बाद राजनीतिक गर्मा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी नेता और मोहन सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल पर जमकर हमला बोला है। एमपी कांग्रेस ने एक्स पर ट्वीट कर पटेल के बयान पर अपना विरोध जताया है और बीजेपी नेता को याद दिलाया है कि इन्हीं लोगों के बीच आपको भी वोट मांगने जाना है।

एमपी कांग्रेस का हमला

भीख मांगने वाले बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया कि BJP और उसके अहंकारी नेता !! पहले हाथ जोड़कर वोट ले लो, जमाने भर का झूठ बोल दो...फिर जनता विनम्रतापूर्वक आवेदन लेकर आए तो उन्हें "भिखारी" कह दो! याद रखिए, आपको माला पहनाकर अपनी मांग रख रही, जनता भी आपको "भिखारी" कह सकती है, जब आप उसके सामने हाथ जोड़कर वोट मांगने जाते हैं! और ये भी याद रखिए आपको फिर इसी जनता के बीच "मांगने" जाना है!
MP CONGRESS TWEET
MP CONGRESS TWEET

ये भी खबर पढ़ें... मंत्री प्रहलाद पटेल का विवादित बयान, बोले- लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई

BJP के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद...

कांग्रेस के अलावा प्रहलाद पटेल पर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रदेशवासियों, भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी भी कह रहा है! यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का भी अपमान है! ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं! जनता जब इन्हें वादों की याद दिलाती है, तो उस भिखारी कहने से भी नहीं चूकते! अच्छी तरह से याद रखना, भाजपा के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद, फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे!

JITU TWEET
JITU TWEET

ये भी खबर पढ़ें... मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, शनिवार ( 1 मार्च ) को राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। जब कोई नेता आता है, तो उसे एक टोकरी भर कागज पकड़ा दिए जाते हैं। मंच पर माला पहनाकर एक मांग पत्र थमा दिया जाता है। यह सही आदत नहीं है। पटेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि लोगों को लेने की बजाय देने की मानसिकता अपनानी चाहिए, जो लोग मुफ्त की चीजों के प्रति आकर्षित होते हैं, वे समाज को कमजोर कर रहे हैं। यह वीरांगनाओं के सम्मान के खिलाफ है। मंत्री जी के इसी बयान पर अब बवाल होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, अब देखना होगा कि प्रहलाद पटेल की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • एमपी बीजेपी
  • प्रहलाद पटेल
  • कांग्रेस-बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज