2028 चुनाव के लिए दौरे पर निकलेंगे जीतू पटवारी और उमंग सिंघार, बदले जाएंगे जिलाध्यक्ष
Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 11:23 IST
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (सफेद कुर्ते में) और उमंग सिंघार (खाकी शर्ट में)
मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली से सूची को मंजूरी मिलने के बाद नई नियुक्तियां की जाएंगी।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस (Congress) संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी आगामी 2028 विधानसभा चुनाव (2028 Assembly Election) की तैयारी के तहत अपने जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने जा रही है। कांग्रेस के कई जिलों में संगठन की स्थिति कमजोर है, जिसे सुधारने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
खबर यह भी- आपस में भिड़े कांग्रेस-BJP नेता... धक्कामुक्की के बाद करने लगे मारपीट
खबर यह भी- भाजपा विधायक के करीबी कर रहे टिमरी हत्याकांड के आरोपियों की मदद: कांग्रेस
कांग्रेस अपने तीन साल पुराने जिलाध्यक्षों को हटाकर नए चेहरे लाने की योजना बना रही है। हालांकि कुछ मौजूदा अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं से फीडबैक लेकर संभावित नामों की लिस्ट तैयार की है।
खबर यह भी- भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, पुलिस ने आवाजाही रोकी, कांग्रेस नेता नजरबंद
रायसेन, कटनी, रतलाम ग्रामीण जैसे जिलों में लोकसभा चुनाव के बाद से ही जिलाध्यक्ष नियुक्त नहीं किए गए हैं। इसके अलावा, खंडवा के शहरी और ग्रामीण अध्यक्षों को हाल ही में हटाया गया है। इन जिलों में संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर जोर दिया जा रहा है।
खबर यह भी- MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल
कांग्रेस ने अपने जनाधार को फिर से मजबूत करने के लिए दौरे शुरू कर दिए हैं। 11 फरवरी से जीतू पटवारी विंध्य क्षेत्र का दौरा करेंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) बुन्देलखंड क्षेत्र में तीन दिनों तक रहेंगे। दोनों नेता कार्यकर्ताओं की बैठकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस और जन समस्याओं को सुनेंगे।
उमंग सिंघार तीन दिनों में बुन्देलखंड के पांच जिलों – विदिशा (Vidisha), सागर (Sagar), छतरपुर (Chhatarpur), टीकमगढ़ (Tikamgarh) और पन्ना (Panna) का दौरा करेंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटेंगे और पार्टी की रणनीति पर आगे काम करेंगे।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
खबर यह भी- आपस में भिड़े कांग्रेस-BJP नेता... धक्कामुक्की के बाद करने लगे मारपीट
ब्लॉक और जिलाध्यक्षों की सूची फाइनल
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सभी जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ चर्चा कर ब्लॉक अध्यक्षों की सूची तैयार कर ली है। इस सूची को एआईसीसी (AICC) से मंजूरी मिलने के बाद जल्द जारी किया जाएगा।
3 साल पुराने जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे
खबर यह भी- भोपाल में बुलडोजर कार्रवाई शुरू, पुलिस ने आवाजाही रोकी, कांग्रेस नेता नजरबंद
कई जिलों में संगठन है कमजोर
खबर यह भी- MP में कांग्रेस विधायक के घर में घुसा JCB ड्राइवर, SDM ने की मारपीट, जमकर मचा बवाल
नेताओं के दौरे पर जोर
बुन्देलखंड के 5 जिलों में उमंग सिंघार का दौरा
ऐसा रहेगा जीतू पटवारी का दौरा-
- 11 फरवरी: सुबह 5:30 बजे भोपाल से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे डिंडौरी जिले के शहपुरा पहुंचेंगे। शहपुरा में विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों के साथ चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे डिंडौरी विधानसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात 8 बजे डिंडौरी से रवाना होकर रात 9:30 बजे अनूपपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
- 12 फरवरी: पटवारी सुबह अमरकंटक से रवाना होकर सुबह 11 बजे पुष्पराजगढ़ पहुंचकर कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे अनूपपुर में कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। अनूपपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
- 13 फरवरी: सुबह जीतू पटवारी 10 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 12 बजे कोतमा पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
- कोतमा के बाद शाम 4 बजे शहडोल पहुंचेंगे और वहां पत्रकार साथियों से चर्चा करने के बाद शाम 4:30 बजे शहडोल में जयसिंह नगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
रात 8 बजे शहडोल से रवाना होकर रात 10 बजे कटनी पहुंचेंगे और कटनी से रेवाल्डा एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari