MP में कांग्रेस विधायक नहीं लेंगे वेतन, उमंग सिंघार का ऐलान
Ravi Singh | Dec 19, 2024, 15:41 IST
the sootr Photograph: (the sootr )
मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में वेतन न लेने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि सरकार उनके क्षेत्रों में विकास नहीं कर रही है। वेतन से विकास करने की अपील की गई।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने वेतन न लेने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह फैसला लिया और सदन में इसकी जानकारी दी। उनका आरोप है कि राज्य सरकार उनके विधानसभा क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं कर रही है, इसलिए कांग्रेस विधायकों ने यह फैसला लिया है। इस कदम का मकसद अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देना है। साथ ही वेतन को विकास कार्यों में खर्च करने की बात भी कही गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
हाथ में खाद की बोरी, माथे पर सफेद गमछा, MP विस घेरने उतरे कांग्रेसी
संसद परिसर में धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी के खिलाफ FIR हुई दर्ज
सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आग्रह किया कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह का उपयोग उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम कांग्रेस द्वारा क्षेत्रीय विकास के प्रति गंभीरता को दर्शाता है और यह सरकार की नीतियों के खिलाफ एक संदेश है। सभी कांग्रेस विधायकों ने इस पर हस्ताक्षर करते हुए एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है।
कांग्रेस का यह कदम प्रदेश सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन भी है। सिंघार ने कहा कि जब कमलनाथ सरकार सत्ता में थी, तो विपक्षी विधायकों के साथ अत्यधिक भेदभाव किया गया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार अपने विधायक और सांसदों को तो राहत दे रही है। विपक्षी विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा के पूर्व मंत्री संजय पाठक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक प्रदेश और देश पर राज किया है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्रों का कितना विकास किया, यह सवाल उठाया। पाठक ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास पहले से ही पर्याप्त संसाधन हैं। वे सैलरी नहीं ले रहे हैं तो यह कोई विशेष कदम नहीं है।
भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जबकि विपक्षी विधायकों को कोई फंड नहीं दिया गया है। सिंघार ने यह भी कहा कि सरकार कहती है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस विधायकों ने फैसला किया है कि वे अपना वेतन लौटा देंगे ताकि उस राशि का इस्तेमाल उनके क्षेत्रों के विकास के लिए किया जा सके।
हाथ में खाद की बोरी, माथे पर सफेद गमछा, MP विस घेरने उतरे कांग्रेसी
संसद परिसर में धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी के खिलाफ FIR हुई दर्ज
वेतन का उपयोग विकास में हो
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस ने भी किया था भेदभाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari