एमपी के संविदाकर्मियों के लिए खुशियों की सौगात: 10 साल से सेवा दे रहे कर्मी होंगे नियमित
Amresh Kushwaha | Jan 31, 2026, 08:47 IST
mp contractual employees regularization cm mohan yadav
सीएम मोहन ने एमपी के 2.50 लाख संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब जिन कर्मचारियों का 10 साल का अनुभव है, उन्हें खाली पदों पर स्थाई किया जाएगा और उन्हें सेवा सुरक्षा भी मिलेगी।
BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 30 जनवरी को ये बड़ी घोषणा की है। उन्होंने संविदा नीति-2023 के तहत संविदाकर्मियों के लिए नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा और भत्तों के बारे में बात की है। साथ ही, सीएम ने कहा कि संविदाकर्मियों की भूमिका हनुमान के समान है, जो सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में अमह भूमिका निभाते हैं।
सीएम ने ये ऐलान भोपाल में संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच के राज्य स्तरीय सम्मेलन में किया है।
संविदाकर्मियों का नियमितिकरण: सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिन संविदाकर्मियों का 10 साल से अधिक अनुभव है, उन्हें नियमित पदों पर संविलियन किया जाएगा। यह प्रक्रिया रिक्त पदों के 50% पर लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इस दायरे को बढ़ाया जाएगा। इस फैसले से संविदाकर्मियों को स्थाई नौकरी मिल सकेगी।
संविदाकर्मियों का संविलियन यानी उन्हें अब स्थाई सरकारी कर्मचारी बना दिया जाएगा। पहले वे अस्थाई थे, अब स्थाई नौकरी मिलेगी। इसका मतलब है कि अब उन्हें स्थाई लाभ मिलेंगे। साथ ही, उनकी नौकरी की सुरक्षा भी बढ़ जाएगी।
यह फैसला पहले रिक्त पदों के 50% पर लागू होगा। इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता (DA), सेवा सुरक्षा और अन्य फायदे मिलेंगे।
हां, अब संविदाकर्मियों को भी कर्मचारियों की तरह नौकरी की सुरक्षा मिलेगी। अब सीसीए नियम (CCA rules) लागू होंगे। इससे बिना नोटिस के कोई भी संविदाकर्मी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। नौकरी समाप्ति से पहले उन्हें जवाब देने का और सुनवाई का मौका मिलेगा।
संविदाकर्मियों को अब महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा, जो पहले साल में एक बार मूल्य सूचकांक (Price Index) के आधार पर दिया जाता था। भविष्य में एनपीएस (National Pension Scheme), हेल्थ बीमा, अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) और ग्रेच्युटी जैसे लाभ भी लागू करने पर काम किया जाएगा।
संविलियन का आदेश तुरंत लागू नहीं होगा। पहले संविदा नीति-2023 में संशोधन किया जाएगा, फिर विभागवार रिक्त पदों की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बदलाव के बाद संविदाकर्मियों को स्थाई नौकरी मिल सकेगी।
अब तक, जो संविदा कर्मचारी या अधिकारी 5 साल से ज्यादा काम कर चुके थे, उन्हें पद सुरक्षित मिलते थे। ये पद विभाग में सीधी भर्ती के तहत 50% तक होते थे। हालांकि, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता था। साथ ही, 50% अंक लाना जरूरी होता था।
ये खबर भी पढ़िए...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान: स्कूल टॉपर्स को मिलेगी फ्री स्कूटी
IFS मीट 2026 : सीएम मोहन यादव ने किया आईएफएस थीम गीत का विमोचन
सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल
News Strike: यूजीसी के नए नियम पर अंतरिम रोक, लेकिन क्या रुक सकेगा जातिगत भेदभाव, क्यों लग रहा है ‘जातंकवाद’ भड़कने का डर?
सीएम ने ये ऐलान भोपाल में संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच के राज्य स्तरीय सम्मेलन में किया है।
• 10 वर्ष से अधिक अनुभवी संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर संविलियन की अभी तक 50% पदों के लिए प्रक्रिया जारी है, इस दिशा में आगे और काम किया जाएगा।
• सामान्य प्रशासन विभाग संविदा नीति 2023 के अंतर्गत सभी कंडिकाओं का केंद्र और राज्य पोषित परियोजनाओं में अक्षरश: क्रियान्वयन किया… pic.twitter.com/L0AvwTmSQz
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 30, 2026
संविदाकर्मियों का किया जाएगा नियमित
क्या है संविलियन का मतलब?
रिक्त पदों के 50% पर लागू होगा
क्या इस फैसले से संविदाकर्मियों की नौकरी सुरक्षित होगी?
महंगाई भत्ता और भविष्य के लाभ
संविलियन नीति की प्रक्रिया में बदलाव
अभी तक क्या नियम था?
ये खबर भी पढ़िए...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान: स्कूल टॉपर्स को मिलेगी फ्री स्कूटी
IFS मीट 2026 : सीएम मोहन यादव ने किया आईएफएस थीम गीत का विमोचन
सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल
News Strike: यूजीसी के नए नियम पर अंतरिम रोक, लेकिन क्या रुक सकेगा जातिगत भेदभाव, क्यों लग रहा है ‘जातंकवाद’ भड़कने का डर?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari