एमपी में अब गंभीर मरीजों को मिलेगा तुरंत इलाज, जानें सरकार का क्या है एक्शन प्लान

Anjali Dwivedi | Feb 05, 2026, 15:25 IST
Share
mp-critical-care-block-golden-hour-treatment
mp-critical-care-block-golden-hour-treatment

मध्य प्रदेश में 40 जिलों और 12 मेडिकल कॉलेजों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहे हैं। इससे 2700 नए बेड बढ़ेंगे और गंभीर मरीजों को गोल्डन ऑवर में इलाज मिलेगा।

News In Short

  • मध्य प्रदेश के 40 जिलों और 12 मेडिकल कॉलेजों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।
  • 2700 नए बेड जोड़ने से इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी।
  • डॉक्टरों और स्टाफ को क्रिटिकल केयर का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रदेश के 52 जिलों में कुल 47 हजार 367 बेड की व्यवस्था की जाएगा।
  • साल 2025-26 के लिए4,522 करोड़ रुपएका बजट तय किया गया है।

News In Detail

MP News. कोरोना महामारी से मिली सीख के आधार पर मध्य प्रदेश में अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इन ब्लॉकों का निर्माण प्रदेश के 40 जिलों और 12 मेडिकल कॉलेजों में किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों, महामारी के मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अच्छा इलाज उपलब्ध कराना है। अब मरीजों को गोल्डन ऑवर में इलाज मिल सकेगा, जिससे उनकी जान बचाना आसान होगा।

क्यों बनाए जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक

राज्य के 49 जिलों में 50-50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। वहीं, छतरपुर, इंदौर और धार जिलों में 100-100 बेड की सुविधा तैयार की जा रही है।

इन ब्लॉकों में ICU, वेंटिलेटर, इमरजेंसी, डायलिसिस जैसी सभी जरूरी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इससे मरीजों को हायर सेंटर भेजने की जरूरत कम होगी, और इलाज गोल्डन ऑवर में ही हो सकेगा।

डॉक्टरों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण भी

इन ब्लॉकों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को खासतौर पर क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद है कि जिला स्तर पर ही जटिल मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके।

इन ब्लॉकों का भौगोलिक कवरेज इस तरह से रखा गया है कि आसपास के 100 से 150 किलोमीटर तक के लोग भी इन सुविधाओं का फायदा उठा सकें।

बेहतर इलाज की दिशा में कदम

राजधानी सहित प्रदेश के 52 जिलों के जिला अस्पतालों में कुल 16 हजार 850 बेड उपलब्ध हैं। अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी जोड़ें, तो यह संख्या 47 हजार 367 बेड तक पहुंच जाती है।

इन क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स के शुरू होने के बाद जिला अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़कर 19 हजार 600 हो जाएगी, यानी 2700 नए बेड और बढ़ जाएंगे।

केंद्र ने एसडीएच, मनी माजरा में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक के  निर्माण को अस्वीकार किया - मेडिकल बायर
केंद्र ने एसडीएच, मनी माजरा में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण को अस्वीकार किया - मेडिकल बायर

नए अस्पतालों का स्ट्रक्चर कैसा होगा

इन नई इमारतों का निर्माण NABH(National Accreditation Board for Hospitals), NABL(National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories) और JCI मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। इसमें पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे इलाज की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

चार जिलों में शुरू हो चुका है संचालन

यह परियोजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत संचालित हो रही है। सीहोर, रायसेन, बैतूल और आगर मालवा जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक (क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास) का संचालन लगभग पूरा हो चुका है। जिला अस्पतालों को मरीजों की सुविधा के अनुसार बेड के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।

fecd9564-15b
fecd9564-15b

4 हजार 522 करोड़ का बजट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की MD डॉ. सलोनी सिडाना के मुताबिक, इस योजना के लिए 2024-25 में 2,655.64 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

वहीं, 2025-26 के लिए 4,522 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस पहल से मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा और आपातकालीन सेवाओं में भी मदद मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़ें....

विदेशी धरती से एमपी आएंगे 8 और चीते, असम का जंगली भैंसा भी लाने की तैयारी

बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

अब आधार से लिंक होंगी हाईकोर्ट में याचिकाएं , बेवजह पेंडिंग याचिकाओं के निपटारे होंगे आसान

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म

Tags:
  • MP News
  • कोरोना महामारी
  • मध्य प्रदेश
  • क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • मेडिकल कॉलेज
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  • स्वास्थ्य व्यवस्था
  • पैरामेडिकल स्टाफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा